scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'बिकिनी पहनो तुम्हारी बॉडी देखनी है' मशहूर डायरेक्टर ने एक्ट्रेस से रखी गंदी डिमांड

मदालसा शर्मा
  • 1/10

'अनुपमा' एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने कास्टिंग काउच की एक चौंकाने वाली घटना के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि एक फिल्ममेकर ने उन्हें बिकिनी पहनने के लिए कहा था. 

मदालसा शर्मा
  • 2/10

Hauterrfly के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि एक मशहूर डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म के लिए मीटिंग पर बुलाया और उनसे उसके सामने बिकिनी पहनने को कहा. 
 

मदालसा शर्मा
  • 3/10

वो बताती हैं एक बहुत मशहूर फिल्ममेकर ने मुझे मीटिंग के लिए बुलाया था. मैं उस वक्त करीब 19 साल की थी. उसने मुझसे कहा कि वो एक ऐसी लड़की ढूंढ रहा है, जो बिकिनी में कंफर्टेबल हो. 
 

Advertisement
मदालसा शर्मा
  • 4/10

मैंने सोचा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, तो मैंने कहा ठीक है, लेकिन मैं पहले स्टोरी समझना चाहती हूं. क्या ये स्टोरी में जस्टिफाइड है या ये कोई अलग एंगल है? भले ही मैं 19 की थी, लेकिन मैं स्मार्ट थी. 

मदालसा शर्मा
  • 5/10

मदालसा ने बताया कि डायरेक्टर ने कहा कि वो देखना चाहता है कि क्या मैं बिकिनी पहन सकती हूं. उसने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारी बॉडी लैंग्वेज देखना चाहता हूं. देखना है कि क्या मैं कैमरे के सामने बिकिनी पहनने में कंफर्टेबल रहूंगी.

मदालसा शर्मा
  • 6/10

एक्ट्रेस बताती हैं कि मैंने डायरेक्टर से कहा- सॉरी, मैं प्रोफेशनली एक एक्ट्रेस हूं और अगर स्टोरी में बिकिनी सीन की जरूरत हो, या साड़ी हो या लहंगा, जो भी हो, मैं कैमरे के सामने पहन लूंगी और कंफर्टेबल रहूंगी, क्योंकि ये मेरी जॉब का हिस्सा है.

मदालसा शर्मा
  • 7/10

मैंने फिल्ममेकर से कहा कि तुम्हारे सामने बिकिनी पहनना मेरी जॉब का हिस्सा नहीं है, तो अगर तुम मेरी टैलेंट पर भरोसा करके कास्ट करना चाहो तो करो, वरना मुझे पता है दरवाजा कहां है. 
 

मदालसा शर्मा
  • 8/10

मदालसा कहती हैं कि मैं इतना कहकर वहां से चली गई. डायरेक्टर क्या सोचेगा, मैंने इस बात की परवाह नहीं की. कुछ दिन बाद पता चला कि वो डायरेक्टर उस रोल की एक्ट्रेस को डेट कर रहा था. 

मदालसा शर्मा
  • 9/10

मदालसा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो उन्हें 'अनुपमा' में काव्या के रोल से पहचान मिली. इस रोल ने उन्हें काफी नफरत भी दी.

Advertisement
मदालसा शर्मा
  • 10/10

2018 में मदालसा ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह संग सात फेरे लिए थे. आज दोनों खुशहाल जीवन जी रहे हैं. 

All Photos: Instagram @madalsasharma

Advertisement
Advertisement