बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का आज (26 मई) को जन्मदिन है. रितेश ने स्पेशल पोस्ट के जरिए अपने पापा को याद किया है और उन्हें बर्थडे विश किया है.
पापा को मिस कर रहे रितेश देशमुख
रितेश ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा. हर दिन आपको मिस करता हूं. #VilasraoDeshmukh75. रितेश ने एक छोटा सा काफी इमोशनल वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में वो अपने पापा के हग को महसूस करते नजर आ रहे हैं. रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में वो विलासराव देशमुख की प्रतिमा के आगे हाथ जोड़कर खड़ी हैं.
Happy Birthday PAPPA, Miss You everyday.
— Riteish Deshmukh (@Riteishd)
जेनेलिया ने अपने ससुर जी को याद करते हुए लिखा, " रियान की टीचर ने उससे पूछा कि आपको सबसे ज्यादा गर्व किस पर है? तो उसने जवाब दिया मेरे आजोबा. पापा आप हमारा गर्व हैं. हम हर दिन आपकी उपस्थिति को महसूस करते हैं. और जानते हैं कि आप जहां भी हैं हमें देख रहे हैं. आप हमारे अंदर हो और हम आपको हर दिन सेलिब्रेट करते हैं. Happy Birthday Pappa❤️. #VilasraoDeshmukh75"
बता दें कि रितेश अपने पापा के काफी करीब थे. उनके जाने के बाद से रितेश उन्हें बहुत मिस करते हैं. मालूम हो कि रितेश देशमुख इन दिनों टिक टॉक पर काफी एक्टिव हैं. वो टिक टॉक पर कई फनी वीडियो बनाते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश फिल्म बागी 3 में नजर आए थे. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और अंकिता लोखंडे जैसे सितारे थे. फिल्म में रितेश, टाइगर के भाई बने.
रितेश मिलाप जावेरी की रोमांटिक एक्शन फिल्म मरजावां में भी नजर आए थे.