बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं. वे अक्सर सोशल मीडिया पर उन ट्रोलर्स को भी जवाब देते हैं जो उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही एक बार फिर सामने आया जब रितेश के न्यू हेयरस्टायल को लेकर उन्हें एक शख्स ने ट्रोल करने की कोशिश की और रितेश ने भी पॉजिटिव स्पिरिट में इस शख्स को जवाब दिया.
रितेश ने पिछले हफ्ते अपने बालों को ट्रिम किया था और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी वीडियो भी पोस्ट की थी. हाल ही में उन्होंने अपने बालों को कलर किया है. उन्होंने अपने इस नए लुक को शेयर करते हुए लिखा, अंदर का बागी. इस तस्वीर पर अभिषेक बच्चन और करण जौहर ने भी कमेंट किया. इसके अलावा रितेश को ट्रोल करने वाले शख्स ने डीजे स्नेक और रितेश देशमुख की तस्वीरें शेयर की और एक्टर को सस्ता डीजे स्नेक बताया. इस पर रितेश ने भी करारा जवाब दिया और ट्विटर पर लिखा - भाई मैं सस्ता नहीं हूं. नागपंचमी के दिन बुक कर ले - मैं फ्री में आऊंगा.
Bhai main Sasta nahin hoon... Nagpanchami ke din book kar le -main Free mein aaoongaa!!!!
— Riteish Deshmukh (@Riteishd)
View this post on Instagram
टाइगर श्रॉफ के साथ काम कर रहे हैं रितेश
वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश फिल्म बागी 3 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में , और अंकिता लोखंडे जैसे सितारे नजर आएंगे. फिल्म में , के भाई बने हैं और बागी, बागी 2 के बाद ये फिल्म इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. रितेश कुछ समय पहले मिलाप जावेरी की रोमैंटिक एक्शन फिल्म मरजावां में नजर आए थे.
इस फिल्म में उनके साथ और जैसे स्टार्स ने लीड भूमिका निभाई थी. ये फिल्म पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रितेश की एक्टिंग की तारीफ हुई थी लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया था. वही रितेश और स्टारर बागी 3 मार्च के महीने में 6 तारीख को रिलीज होने जा रही है.