scorecardresearch
 

रितेश देशमुख ने शेयर किया फनी वीडियो, कोरोना से कहा- इतना 'कोरोना' मुझे प्यार

एक्टर रितेश देशमुख ने एक फनी वीडियो शेयर कर लोगों को जरूरी मैसेज दिया है. वीडियो में रितेश हैंडवॉश के जरिए कोरोना वायरस को मारते देखे जा सकते हैं.

Advertisement
X
रितेश देशमुख
रितेश देशमुख

इस वक्त कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में हर कोई घर पर रहकर अलग-अलग तरीके से टाइमपास करने की कोशिश कर रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी वीडियोज पोस्ट कर पाजिटिविटी बनाए रख रहे हैं. इस बीच एक्टर रितेश देशमुख ने भी एक फनी वीडियो शेयर कर लोगों को जरूरी मैसेज दिया है.

उन्होंने हैंडवॉश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इसमें एक एनिमेटेड बैक्टीरिया के साथ रितेश हैंडवॉश करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान के फिल्म का पॉपुलर गाना इतना करना मुझे प्यार सुनाई दे रहा है. इस गाने को ट्विस्ट देते हुए रितेश ने लिखा - 'इतना कोरोना मुझे प्यार'. वीडियो में रितेश हैंडवॉश के जरिए कोरोना वायरस को मारते देखे जा सकते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@riteishd) on

गुड़ी पड़वा पर लोगों को रितेश ने दी थी ये सलाह

रितेश का ये फनी वीडियो है तो मजेदार. उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से लोगों को साफ सफाई से रहने और हैंडवॉश करते रहने की सलाह दी है. इससे पहले भी रितेश ने गुड़ी पड़वा के दिन एक वीडियो शेयर किया था. उन्होंने इसमें भी लोगों को घर पर रहने की सलाह दी थी.

Advertisement

बता दें कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है. लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है. कोरोना वायरस से अब तक देश में कई लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement