बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर फॉलोअर की संख्या 70 लाख पार कर गई है. 32 वर्षीय ‘मैरी कॉम’ स्टार ने जनवरी 2009 में ट्विटर पर आई थी. सोशल मीडिया पर उनका समर्थन करने के लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया है.
उन्होंने ट्वीट किया 'शुक्रिया मेरे 70 लाख प्रशंसक. हमारा परिवार बड़ा हो रहा है. आपका प्यार मुझे आगे बढ़ाता रहेगा.'
Thank you all for ...Our family is getting larger.. Ur love keeps me going.. Xoxo
— PRIYANKA (@priyankachopra)
प्रियंका सोशल मीडिया का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती हैं. वह ट्विटर पर चौथी सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी हैं. मेगास्टार अमिताभ बच्चन के एक करोड़ से ज्यादा प्रशंसक हैं. इसके बाद शाहरुख खान के 90 लाख से अधिक, आमिर खान के 84 लाख से अधिक और सलमान खान के 82 लाख से अधिक प्रशंसक हैं.