scorecardresearch
 

कोरोना काल में शूटिंग पर बोलीं टीवी एक्ट्रेस, डर-डर कर नहीं जी सकते

पूजा ने कहा कि हम सेट पर शूट ही कर रहे थे जब हमें पार्थ के कोरोना पॉजिटिव होने की दुखद खबर के बारे में पता चला. वैसे सच कहूं तो मैं डरी हुई नहीं हूं क्योंकि अब हमें इस न्यू नार्मल के साथ जीने की आदत डालनी होगी. हम डर-डर के नहीं जी सकते.

Advertisement
X
पूजा बनर्जी सोर्स इंस्टाग्राम
पूजा बनर्जी सोर्स इंस्टाग्राम

कोरोना वायरस महामारी के बाद मुंबई में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई थी और पिछले हफ्ते ही टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के' की शूटिंग शुरू हुई थी लेकिन महज एक हफ्ते के भीतर ही एक्टर पार्थ समथान को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इस शो के क्रू और एक्टर्स को कोरोना टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है वही क्लिक निक्सन स्टूडियो को सील कर दिया गया है. इस स्टूडियो में शो की शूटिंग चल रही थी.

इस सीरियल में अनुराग की बहन के किरदार में नजर आने वाली निवेदिता यानी पूजा बनर्जी से आजतक ने खास बातचीत की. पूजा ने बताया 'हम सेट पर शूट ही कर रहे थे जब हमें पार्थ के कोरोना पॉजिटिव होने की दुखद खबर के बारे में पता चला और इस खबर के मिलने के बाद अब प्रोडक्शन हाउस हम सबका कोरोना टेस्ट सेट पर ही करवा रहा है. साथ ही साथ पूरे सेट को भी बेहतर तरीके से सैनिटाइज किया जा रहा है.'

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@poojabanerjeee) on

इससे पहले मिस्टर बजाज के किरदार में एंट्री करने वाले ने भी इस बारे में बात की थी. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि पार्थ जल्द ही ठीक हो जाएगा और साथ ही ये भी कहा गया था कि वे फिलहाल कोरोना टेस्ट नहीं कराएंगे क्योंकि वे पिछले तीन दिनों से सेट पर ही नहीं गए हैं. हालांकि जरूरत पड़ने पर वे अपना टेस्ट करा भी सकते हैं. 'कसौटी जिंदगी के' के अलावा इस स्टूडियो में हो रहे बाकी शोज की शूटिंग को भी फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है.

Advertisement
Advertisement