scorecardresearch
 
महिलाओं की शक्ति पर विश्वास है: अनुभव सिन्हा

बॉलीवुड पर दशकों तक राज करने वाली एक्ट्रेस जूही चावला और माधुरी दीक्षित को अपने प्रोडक्शन 'गुलाब गैंग' में एक साथ कास्ट करने वाले अनुभव सिन्हा ने कहा कि उन्हें महिलाओं की शक्ति पर विश्वास है.

Advertisement
X
अनुभव सिन्हा (फाइल फोटो)

सिन्हा ने कहा, 'मुझे महिलाओं की ताकत पर विश्वास है. वह से कहीं ज्यादा हैं. वह पूरा स्पेक्ट्रम हैं.' उनका कहना था कि वह 'गुलाब गैंग' से प्रेरित थे, क्योंकि यह लो बजट वाली फिल्म है जो गंभीर सामाजिक मसलों को सामने रखती है.

सिन्हा ने 2014 की फिल्म के बारे में बताया कि सोने पे सुहागा यह हुआ कि दोनों ने फिल्म में साथ काम किया. यह फिल्म 22 अगस्त को 'जी एक्शन' चैनल पर प्रसारित की जाएगी.

उन्होंने बताया कि वह फिल्म की टीवी स्क्रीनिंग का मन बना रहे हैं. सिन्हा ने चुटकी ली, 'इन दिनों खूब प्रसारित हो रहे हैं. यह दोबारा फिल्म रिलीज करने जैसा है.'

इनपुट: IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement