कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन लागू कर रखा है. ऐसे में सभी सितारे भी घर में बंद हो गए हैं. स्टार्स फैन्स से भी घर में रहने की अपील कर रहे हैं. स्टार्स कई पुरानी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं. पुरानी तस्वीरें शेयर करने वालों में अब रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया का नाम भी जुड़ गया है.
दीपिका चिखलिया ने एक तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीर दीपिका के चुनाव प्रचार के दौरान की है. 80 के दशक में दीपिका ने गुजरात के वड़ोदरा से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में दीपिका एक जाना-पहचाना नाम थीं. ये काफी पुरानी तस्वीर है. तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'चुनाव और प्रचार के मेरे दिन.'
My days of election and campaign
— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika)
इससे पहले भी दीपिका ने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की थी. दीपिका की उस तस्वीर में पीएम मोदी और पूर्व गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे. ये फोटो उस समय का थी जब दीपिका वड़ोदरा से चुनाव में खड़ी हुई थीं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी. मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट.
An old pic when I stood for election from baroda now called as Vadodara extreme right is our PM narendra modi ji nxt to hom was LK Advaniji and me and nalin bhatt in charge of the election #lkadvani##contest#election#ramayan
— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika)
लॉकडाउन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दूरदर्शन पर रामायण का पुन: प्रसारण करने का निर्णय लिया था. रामायण ने प्रसारण के साथ ही नए रिकॉर्ड कायम किए हैं. अब रामायण का पुन: प्रसारण खत्म हो चुका है. हालांकि कई निजी चैनल्स पर इसका प्रसारण अभी भी हो रहा है.