scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

लखनऊ में लगा KBC का सेट, अमिताभ ने बताया कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पत‍ि

लखनऊ में लगा KBC का सेट, अमिताभ ने बताया कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पत‍ि
  • 1/9
टीवी की दुन‍िया के सबसे चर्च‍ित क्व‍िज शो कौन बनेगा करोड़पत‍ि के 11वें सीजन की शुरुआत जल्द होने जा रही है. शो के रज‍िस्ट्रेशन पहले ही पूरे हो चुके हैं. लेकिन शो कब शुरू होगा ये सवाल चर्चा में है. इन सवालों का जवाब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर देते हुए शूट‍िंग सेट की तस्वीरें शेयर कीं.
लखनऊ में लगा KBC का सेट, अमिताभ ने बताया कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पत‍ि
  • 2/9
अमिताभ बच्चन इन दिनों  लखनऊ में फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग कर रहे हैं. इस शूट‍िंग शेड्यूल के बीच ही अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पत‍ि के प्रोमो की शूट‍िंग की.
लखनऊ में लगा KBC का सेट, अमिताभ ने बताया कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पत‍ि
  • 3/9
ब‍िग बी ने ब्लॉग पर केबीसी के लखनऊ में लगाए गए सेट की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में अमिताभ बच्चन का नया केबीसी लुक देखने को मिल रहा है. हॉट सीट के साथ कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने बैठे अमिताभ बच्चन को देखकर एक बार फिर शो की सारी यादें ताजा हो गई हैं.

Advertisement
लखनऊ में लगा KBC का सेट, अमिताभ ने बताया कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पत‍ि
  • 4/9
अमिताभ बच्चन ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कौन बनेगा करोड़पत‍ि के शुरू होने की तारीख का ऐलान कर द‍िया. उन्होंने ल‍िखा- एक और द‍िन अंत की ओर... केबीसी प्रोमो... अगस्त के पहले हफ्ते में होगी शुरुआत.

लखनऊ में लगा KBC का सेट, अमिताभ ने बताया कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पत‍ि
  • 5/9
अमिताभ बच्चन इस प्रोमो की शूट‍िंग मुंबई में करते आए हैं. लेकिन गुलाबो-स‍िताबो की शूट‍िंग लखनऊ में चलने की वजह से उनके लिए मुंबई पहुंचना मुमकिन नहीं था. ऐसे में अमिताभ बच्चन के लिए लखनऊ में खास सेट लगाकर प्रोमो को शूट किया गया.

लखनऊ में लगा KBC का सेट, अमिताभ ने बताया कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पत‍ि
  • 6/9
बता दें शो का पहला सीजन साल 2000 में लॉन्च हुआ था. ये टीवी की दुन‍िया का सबसे पॉपुलर शो है. शो में अमिताभ बच्चन का हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है.
लखनऊ में लगा KBC का सेट, अमिताभ ने बताया कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पत‍ि
  • 7/9
शो में हर बार नया थीम होता है. इस बार शो में क्या नया है इसका खुलासा नहीं हुआ है. शो के रज‍िस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुके हैं. इस बार अ‍म‍िताभ बच्चन का लुक भी पहले से बदला हुआ नजर आ रहा है.
लखनऊ में लगा KBC का सेट, अमिताभ ने बताया कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पत‍ि
  • 8/9
बता दें कि अमिताभ बच्चन इन द‍िनों फिल्म गुलाबो-स‍िताबो की शूट‍िंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनका रोल चर्चा में बना हुआ है, इसकी वजह है उनका अलग लुक.
लखनऊ में लगा KBC का सेट, अमिताभ ने बताया कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पत‍ि
  • 9/9
अ‍मिताभ बच्चन इन द‍िनों फिल्म और टीवी दोनों की शूट‍िंग में ब‍िजी हैं.

PHOTOS: srbachchan BLOG
Advertisement
Advertisement
Advertisement