लगभग चार दशकों तक अपने विशिष्ट अभिनय से बॉलीवुड पर राज करने वाले अभिनेता और रंगमंच के कलाकार एके हंगल का रविवार को निधन हो गया. वह 95 वर्ष के थे. हंगल काफी दिनों से बीमार थे.
फिल्म 'शीरीं-फरहाद की तो निकल पड़ी' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के कई सितारे जुटे. इस मौके पर दीपिका पादुकोण भी नजर आईं.
इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक के अंतिम दिन माधुरी दीक्षित रैम्प पर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए काले रंग के गाउन में नजर आईं.
माधुरी आजकल डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा-5 में जज की भूमिका निभा रही हैं. इस ज्वेलरी शो में माधुरी ने पीपी ज्वेलर्स के गहने पहनकर रैम्प पर कैटवॉक किया.
बॉलीवुड में एक दशक से अधिक समय गुजार चुकी अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि एक वक्त ऐसा आता है, जब सुपरस्टार की पहचान फिकी पड़ जाती है और उन्हें केवल उनके मरने पर याद किया जाता है.
बिपाशा ने कहा, 'एक अभिनेता का जीवन बहुत उदास होता है. हमारे देश में बड़े से बड़े सुपरस्टार की पहचान एक वक्त के बाद फिकी पड़ जाती है और उन्हें केवल उनके मरने पर याद किया जाता है. लेकिन क्या किया जाए? यह बहुत दुख पहुंचाने वाला है, लेकिन यही होता है. सुपरस्टार के जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं होता.'
बिग बी ने ‘हॉट सीट आपके शहर’ नाम की एक प्रमोशनल वैन का अनावरण किया, जो देश के अलग-अलग शहरों में घूमेगी.
श्रद्धा दास अपनी हॉट इमेज के लिए मशहूर हैं. बंगाली बाला श्रद्धा का जन्म और परवरिश महाराष्ट्र में हुई है. 2008 में अपना करियर शुरू करने वाली इस अभिनेत्री को तेलुगु फिल्मों में काफी सफलता मिली.
'टारगेट 18', '20 लव स्टोरी', 'डायरी' और 'अधिनेता' जैसी बड़ी तेलुगु फिल्मों में श्रद्धा दास काम कर चुकी हैं.