इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक के अंतिम दिन माधुरी दीक्षित रैम्प पर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए काले रंग के गाउन में नजर आईं.
अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार इंडिय इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में रैम्प पर नजर आई. सोनम ज्वेलरी वीक के अंतिम दिन अनामिका खन्ना के डिजाइन किए गए लहंगे में रैम्प पर दिखीं.
मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक 2012 में बॉलीवुड की हसीनाओं ने आकर्षक, खूबसूरत गहनों के साथ अपने जलवे बिखेरे.
चित्रांगदा ने हाल ही में जानवरों के हित के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के साथ हाथ मिलाया है.
इसी सिलसिले में चित्रांगदा ने पेटा के कॉमर्शियल्स के लिए फोटोशूट करवाया.
चित्रांगदा कहती हैं कि मैं कि ऐसी कम्पनीज के सख्त खिलाफ हूं जो केमिकल्स और कॉस्मेटिक्स की टॉक्सिटी चेक करने के लिए जानवरों का यूज करती हैं.
बंगाली बाला बिपाशा ने अपने फिल्म राज 3 के प्रोमोशन के लिए डीआईडी लिटिल मास्टर्स का मंच चुना.
बिपाशा बसु शो के तीनों जजों के साथ; (बाएं से) गीता कपूर, मर्जी पेस्टोनजी और फराह खान.
बिपाशा ने कहा कि मैंने करियर का अब तक का सबसे अच्छा अभिनय किया है और मुझे नहीं लगता कि मैं आगे इससे बेहतर कर पाउंगी.
इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) ने दिवंगत अभिनेता ए.के. हंगल की याद में सोमवार को पृथ्वी थिएटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें अनुपम खेर एवं जावेद अख्तर शामिल हुए.
अंजन श्रीवास्तव ने कहा कि मैं उनके साथ काफी लंबे समय तक जुड़ा रहा. जब मैं इप्टा से जुड़ा वे यहां पहले से जुड़े हुए थे.
26 साल की रूसी मॉडल ने हाल ही में चाइनीज लॉन्जरी ब्रांड 'ला कवर' के नए कैंपेन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया.
रूसी सुंदरी इरिना शायक पिछले दो सालों से फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ डेटिंग कर रही हैं.
मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'हीरोइन' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, करीना कपूर स्टारर इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च बिल्कुल अलग अंदाज में किया गया. फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के लिए निर्देशक मधुर भंडारकर और करीना कपूर सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे.
गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे करीना कपूर और भंडारकर शायद भगवान से फिल्म की सफलता की प्रार्थना ही कर रहे हैं.
इस दौरान करीना कपूर पीले सूट में नजर आईं, जबकि भंडारकर नीले रंग की शर्ट में दिखाई दिए.