scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद

हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 1/26
इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) ने दिवंगत अभिनेता ए.के. हंगल की याद में सोमवार को पृथ्वी थिएटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें अनुपम खेर एवं जावेद अख्तर शामिल हुए.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 2/26
हंगल के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के नामी चेहरे शामिल नहीं हुए लेकिन इस सभा में खेर और अख्तर के अलावा शबाना आजमी, इला अरुण, कबीर बेदी और अंजन श्रीवास्तव जैसी हस्ती शामिल हुए.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 3/26
हंगल का रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था. वह 97 वर्ष के थे. रविवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बॉलीवुड के चेहरे नदारद रहे.
Advertisement
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 4/26
इस सभा में शामिल होने वालों ने कहा कि वे हंगल साहब को श्रद्धांजलि देने नहीं आए हैं बल्कि उनके जीवन का उत्सव मनाने आए हैं.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 5/26
गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि वह हमेशा हंगल की प्रतिभा और लगन से प्रेरणा लेते रहे.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 6/26
अंजन श्रीवास्तव ने कहा कि मैं उनके साथ काफी लंबे समय तक जुड़ा रहा. जब मैं इप्टा से जुड़ा वे यहां पहले से जुड़े हुए थे.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 7/26
अंजन श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने मुझे अभिनय और चरित्र के बारे में काफी कुछ सिखाया. वह अभिनेताओं की खोज में सुदूर इलाके में चले जाते थे. इस दौरान वह मुझे भी साथ रखते थे.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 8/26
उन्होंने कहा कि जब वे अस्वस्थ थे, इप्टा उनकी खोज-खबर लेती रहती थी. पिछले एक साल से उन्हें सरकारी मदद मिल रही थी.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 9/26
हंगल इप्टा से सक्रिय रूप से जुड़े थे और उन्होंने कई नाटकों में अभिनय किया.
Advertisement
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 10/26
हंगल ने 'शोले', 'शौकीन' और 'बावर्ची' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 11/26
बलराज साहनी एवं कैफी आजमी की तरह हंगल ने भी अपने अभिनय जीवन की शुरुआत इप्टा से की थी.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 12/26
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का मानना है कि फिल्मों में चरित्र अभिनेता की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 13/26
अनुपम खेर ने सोमवार को ए.के. हंगल की याद में इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) द्वारा पृथ्वी थिएटर में आयोजित समारोह में कहा, हमें चरित्र अभिनेता की संज्ञा दी जाती है और मेरा मानना है कि ये किसी भी फिल्म के स्तम्भ होते हैं.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 14/26
फिल्म को अपने बूते चलाने के लिए आप को प्रशिक्षण लेना ही होगा या फिर आपको रंगमंच से सम्बंधित होना पड़ेगा.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 15/26
हंगल का रविवार सुबह लम्बी बीमारी के बाद मुम्बई के आशा पारेख अस्पताल में निधन हो गया था.
Advertisement
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 16/26
उन्होंने 'शोले', 'दीवार' एवं 'शौकीन' जैसी फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाकर स्वयं को सशक्त ढंग से स्थापित किया.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 17/26
प्रख्यात अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी अनुपम की बात का समर्थन करते हुए कहा कि सभी अभिनेताओं को चरित्र भूमिकाएं निभानी चाहिए.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 18/26
हंगल का रविवार को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 97 साल के थे.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 19/26
'सारांश', 'डैडी', 'कर्मा' एवं 'मैंने गांधी को नहीं मारा' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले अनुपम ने कहा, इसलिए मेरा मानना है कि रंगमंच करने से आप को बेशुमार आत्मविश्वास मिलता है.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 20/26
रोहित राय 1982 की सुपर हिट फिल्म 'शौकीन' के रीमेक में ए. के. हंगल को लेना चाहते थे लेकिन रविवार को हंगल साहब के निधन के साथ ही रोहित की यह इच्छा अधूरी रह गई.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 21/26
रोहित 1982 में प्रदर्शित 'शौकीन' का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं.
Advertisement
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 22/26
हंगल ने इस फिल्म में तीन वृद्ध लोगों में से एक इंदर सेन की भूमिका निभाई थी. मूल फिल्म बासु चटर्जी ने बनाई थी. अशोक कुमार और उत्पल दत्त इस फिल्म में शामिल थे.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 23/26
रोहित इस फिल्म का रीमेक बनाने की पूरी तैयारी में थे और वह बिपाशा बसु को नायिका के तौर पर लेना चाहते थे.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 24/26
वह चाहते थे कि हंगल इस फिल्म में दिखें लेकिन अब उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकती.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 25/26
प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने ए.के. हंगल को अनुशासनप्रिय बताया.
हंगल की प्रार्थना सभा से बॉलीवुड के बड़े नाम नदारद
  • 26/26
घई हंगल को उनकी सज्जनता की वजह से 'हम्बल साब' के नाम से पुकारते थे. हंगल का रविवार सुबह 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
Advertisement
Advertisement