scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

आकांक्षा चौधरी के साथ क्या कर बैठे ओरी? सीने पर रख दिया हाथ, चिढ़ गईं एक्ट्रेस

Orry Akanksha Choudhary video
  • 1/7

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (Orry) अपने खास और चर्चित सिग्नेचर पोज़ के लिए जाने जाते हैं, जिसमें वे किसी के कंधे या छाती पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाते हैं. 

Orry Akanksha Choudhary video
  • 2/7

आमतौर पर ये पोज पहले से प्लान किए गए या स्क्रिप्टेड वीडियो का हिस्सा होते हैं. लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो में ओरी का हाथ आकांक्षा चौधरी की छाती पर देखा गया, जिसके बाद आकांक्षा खुद उनका हाथ हटाती हुई नजर आती हैं.

Orry Akanksha Choudhary video
  • 3/7

यह वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर एक नई बहस छिड़ गई है. ओरी का यह पोज कोई नया नहीं है, वे अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स और सोशल मीडिया स्टार्स के साथ इस तरह के पोज में तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं.

Advertisement
Orry Akanksha Choudhary video
  • 4/7

हालांकि, इस बार जब ओरी ने अपना हाथ आकांक्षा की छाती पर रखा, तो आकांक्षा के हाथ हटाने की प्रतिक्रिया ने लोगों का ध्यान खींच लिया. भले ही यह सब वीडियो कंटेंट का हिस्सा हो और दोनों की आपसी सहमति से हुआ हो, लेकिन जिस तरह से आकांक्षा ने तुरंत रिएक्शन दिया.

Orry Akanksha Choudhary video
  • 5/7

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि सिर्फ थोड़े से व्यूज, लाइक और इंटरनेट पर पब्लिसिटी पाने के लिए आजकल लोग किस हद तक सहज (comfortable) हो जाते हैं. 

Orry Akanksha Choudhary video
  • 6/7

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर दो तरह की राय देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां लोग इसे महज एक स्क्रिप्टेड प्रैंक या फनी वीडियो मानकर नजरअंदाज कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी आबादी इस तरह के कंटेंट पर सवाल खड़े कर रही है.

Orry Akanksha Choudhary video
  • 7/7

यूजर्स का मानना है कि वायरल होने की होड़ में इस तरह की चीज़ों को बढ़ावा देना सही संदेश नहीं देता. फिलहाल यह वीडियो और ओरी का यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

(All Photos Screengrab)

Advertisement
Advertisement