रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की दोस्ती सबने देखी है. शो आने से पहले भी उनकी केमिस्ट्री के चर्चे रहे.
भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर दोनों ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन साथ दिखते हैं. लोगों का कहना है कि आम्रपाली शादीशुदा निरहुआ संग प्यार में हैं.
हालांकि वे इसे दोस्ती का नाम देती हैं. लेकिन जिस तरह से उनकी नजदीकियां देखने को मिलती हैं, उनका रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा का नजर आता है. शो में आम्रपाली से अब तीखे सवाल हुए हैं.
भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में आम्रपाली से निरहुआ संग रिश्ते पर सवाल हुए. इन्हें सुनकर एक्ट्रेस खफा हो गईं और चेतावनी दे डाली.
आम्रपाली ने निरहुआ को अपना भाई मानने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि वो उनके को-एक्टर हैं. इससे ज्यादा कोई और रिश्ता होने से एक्ट्रेस ने मना किया.
आम्रपाली से शुभांकर मिश्रा ने सवाल पूछा- क्यों आप इस प्यार को स्वीकार नहीं कर लेतीं. आप उनके बच्चों का ख्याल रखती हैं. उनके स्कूल जाती हैं.
जवाब में आम्रपाली ने कहा- उनके बच्चे मेरे काफी करीब हैं. वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. शुभांकर ने कहा- फिर आपको प्यार स्वीकार कर लेना चाहिए.
''निरहुआ अपनी पत्नी से नहीं प्यार करते, उनको पत्नी से मतलब नहीं. जाते ही नहीं हैं अपने घर, आपके साथ ही उनका रिश्ता है''
ये सुनकर आम्रपाली भड़क जाती हैं. वो गुस्से में कहती हैं- मेरे बारे में बात करने से पहले सोचिएगा जरूर. प्रोमो में एक्ट्रेस के तीखे तेवर देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.
यूजर्स जानना चाहते हैं वो शुभांकर मिश्रा के इन कड़े सवालों पर खुद को कैसे डिफेंड करती हैं. निरहुआ और आम्रपाली का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है... उम्मीद है जनता जानेगी.
3 बच्चों के पिता निरहुआ ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि वो बस अपना फर्ज निभा रहे हैं. उन्हें पत्नी से कोई प्यार नहीं है. उनकी शादी कम उम्र में हो गई थी.