शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जवान रिलीज हो गई है. पहले से ही एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड बना चुकी फिल्म जवान के शोज कई सिनेमाघरों में सुबह 6 बजे से चल रहे हैं. कल रात 2 बजे से थिएटर्स के बाहर भीड़ उमड़ी पड़ी है. लोगों में इस फिल्म को लेकर जो क्रेज है वो आपको सिनेमाघरों के बाहर दिख जाएगा.