scorecardresearch
 

'विजय पहले तृषा के घर से बाहर निकलें', BJP नेता के बयान से गुस्से में एक्ट्रेस, कहा- ऐसी अपमानजनक बातें...

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर बीजेपी के तमिलनाडु अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने विवादित बयान दिया था. तृषा ने इस बयान का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि वे किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं हैं और राजनीति में उनका स्टैंड हमेशा न्यूट्रल रहा है.

Advertisement
X
तृषा कृष्णन की दो टूक (Photo: Instagram @trishakrishnan)
तृषा कृष्णन की दो टूक (Photo: Instagram @trishakrishnan)

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के लंबे समय से अफेयर में होने की खबरें हैं. हालांकि दोनों ने कभी अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया है. फिर भी उन्हें लिंक करने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता. हाल ही में तमिलनाडु में बीजेपी के अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने विजय को लेकर विवादित कमेंट किया था. इसमें उन्होंने तृषा को भी ड्रैग किया था. 

तृषा ने बीजेपी नेता को दिया जवाब
नयनार नागेंद्रन ने विजय को अनुभवहीन और बेचारा बताते हुए उनका मजाक उड़ाया था. उन्होंने कहा था- जो छत पर नहीं चढ़ सकता, वो स्वर्ग पर चढ़ने का सपना देख रहा है. पहले उन्हें घर से बाहर निकलना होगा. वो पहले तृषा के घर से बाहर आएं, तभी उनका कुछ हो सकता है. नयनार के इस बयान की खूब आलोचना हुई थी. अब नयनार के कंट्रोवर्सियल बयान पर तृष्णा का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि वो किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी हुई नहीं हैं. पॉलिटिक्स को लेकर हमेशा उनका स्टैंड न्यूट्रल रहा है. तृष्णा ने राजनीति मामलों में उनका नाम लेकर बयानबाजी ना करने को कहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वकील नित्येष नटराज ने तृषा की तरफ से बयान जारी कर उनका पक्ष सामने रखा है. इसमें  लिखा है- मेरी क्लाइंट (तृषा) को कभी उम्मीद नहीं थी कि राज्य की राजनीति में इतने ऊंचे पद पर बैठा शख्स उन्हें लेकर ऐसी अपमानजनक और अनुचित टिप्पणी करेगा. तृषा ने हमेशा क्लियर किया है कि वो किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नहीं हैं. ना ही भविष्य में उनका ऐसा कोई इरादा है. जैसा कि पहले भी बताया गया है राजनीति के मामले में वो हमेशा न्यूट्रल रहती हैं.

Advertisement

''तृषा चाहती हैं उन्हें सिर्फ उनके काम से पहचाना जाए, न कि किसी तरह के राजनीतिक जुड़ाव को लेकर. सबसे अहम चीज ये है कि पर्सनल लाइफ पर पब्लिक के बीच कमेंट्री या बयानबाजी नहीं होनी चाहिए. खासतौर पर ऊंचे पद पर बैठे लोगों से उम्मीद होती है कि वो पब्लिक में जिम्मेदारी और संयम बनाए रखें. एक्ट्रेस की अपील है कि उन्हें उन चीजों में न घसीटा जाए जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है.''

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement