scorecardresearch
 

Film Wrap: वर्ल्ड कप से बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हुई टाइगर-3, पाक एक्ट्रेस की लगी क्लास

फिल्म रैप में देखें आज के दिन क्या खास हुआ. एंटरटेनमेंट जगत पर भी वर्ल्ड कप का बुखार छाया रहा. वर्ल्ड कप की वजह से सलमान खान की टाइगर 3 को बॉक्स ऑफिस पर सूनापन देखना पड़ा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मैच के कारण 'टाइगर 3' की ऑडियंस ऐसी कम हुई कि रविवार को फिल्म का कलेक्शन, शनिवार के मुकाबले 45% से ज्यादा गिर गया.

Advertisement
X
सलमान खान, कटरीना कैफ, सहर शिनवारी
सलमान खान, कटरीना कैफ, सहर शिनवारी

फिल्म रैप में देखें आज के दिन क्या खास हुआ. एंटरटेनमेंट जगत पर भी वर्ल्ड कप का बुखार छाया रहा. वर्ल्ड कप की वजह से सलमान खान की टाइगर 3 को बॉक्स ऑफिस पर सूनापन देखना पड़ा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मैच के कारण 'टाइगर 3' की ऑडियंस ऐसी कम हुई कि रविवार को फिल्म का कलेक्शन, शनिवार के मुकाबले 45% से ज्यादा गिर गया. वहीं पाक एक्ट्रेस सहर शिनवारी को पड़ोसी मुल्क के खिलाफ नफरत फैलाने पर ट्रोल किया जा रहा है. इंडिया में टीवी टूटने का झूठा दावा करने पर लोगों ने सहर की क्लास लगाई है.

'नकली कपिल देव को बोलो बंद करे ओवरएक्ट‍िंग' रणवीर का वीड‍ियो देख भड़के फैन्स

रणवीर सिंह एनर्जी का पॉवर हाउस माने जाते है. एक्टर हमेशा ही फन मोड में रहते हैं. ऐसे में उनका रिएक्शन हमेशा ही टॉक ऑफ द टाउन बन जाता है. हाल ही में हुए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के महामुकाबले को देखने दीपिका पादुकोण के साथ वो भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे. 

सलमान की 'टाइगर 3' पर पड़ा वर्ल्ड कप फाइनल का असर, संडे की कमाई में आई बड़ी गिरावट
भारत के बॉक्स ऑफिस पर, सलमान खान लगातार कई साल से सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते रहे हैं. उनकी जिन फिल्मों को अच्छे रिव्यू नहीं मिले, वह भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने से बची रही हैं और एवरेज कलेक्शन करती रहीं. मगर कई साल बाद, पहली बार सलमान की किसी फिल्म पर एवरेज बिजनेस न कर पाने का खतरा मंडरा रहा है. 

Advertisement

'पड़ोस में TV टूट रहे' बोली पाक एक्ट्रेस, फैन्स ने लगाई क्लास- तुम्हारे पास तो वो भी नहीं बचे
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी भारत के वर्ल्ड कप 2023 हारने की दुआ मांग रही थीं. अब जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हार गई, तो सहर ने ट्वीट पर इंडिया का मजाक उड़ाया है. हालांकि एक्ट्रेस को ये ट्रोलिंग भारी पड़ गई, वो खुद लोगों के निशाने पर आ गई हैं.

सिद्धार्थ के आगे छोटा दिखने का डर, शो में वरुण ने पहनी 6 इंच की हील!

वरुण-सिद्धार्थ कूल लुक में पहुंचे. दोनों के हैंडसम लुक्स की फैंस ने तारीफ की है. लेकिन हाई हील शूज पहनने पर वरुण को ट्रोल किया जा रहा है.

जब अनुष्का ने पब्लिक में उड़ाया पति का मजाक, विराट ने छिपाया मुंह, बोले- मुझे शर्म...

सोशल मीडिया पर अनुष्का का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अपने पति विराट कोहली को एक इवेंट के बीच में ट्रोल कर रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement