scorecardresearch
 

करीबी के निधन से टूटे विजय, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, गले लगकर रोया बेटा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय ने प्रोड्यूसर आरबी चौधरी के अंतिम संस्कार में भावुक श्रद्धांजलि दी. चौधरी का उदयपुर में कार हादसे में निधन हुआ था. विजय ने उनके परिवार को सांत्वना दी और छोटे बेटे जीव को गले लगाकर दुख साझा किया.

Advertisement
X
विजय ने प्रोड्यूसर को दी अंतिम विदाई (Photo: Screengrab)
विजय ने प्रोड्यूसर को दी अंतिम विदाई (Photo: Screengrab)

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में धमाकेदार डेब्यू करने वाले अभिनेता से राजनेता थलपति विजय ने बुधवार को प्रोड्यूसर आरबी चौधरी को अंतिम श्रद्धांजलि दी. वो प्रोड्यूसर के अंतिम संस्कार में पहुंचे और उनके बेटे जीव को गले लगाकर सांत्वना दी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टीवीके चीफ को प्रोड्यूसर के पार्थिव शरीर पर फूलमाला चढ़ाते देखा गया. फिर वो प्रोड्यूसर के सबसे छोटे बेटे जीव से मिले. विजय ने रोते हुए जीव को गले लगाया. ये भावुक पल हर किसी की आंखों में आंसू दे गया है.

आरबी चौधरी का मंगलवार 5 मई 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक दर्दनाक कार हादसे में निधन हो गया. प्रोड्यूसर को भारी मन से अंतिम विदाई देने पहुंचे विजय के चेहरे से साफ पता चल रहा है कि वो इस खबर से अंदर तक टूट गए हैं. दुख की घड़ी में विजय ने आरबी चौधरी के परिवार को हिम्मत बंधाई. विजय के गले लगकर आरबी चौधरी का बेटा जीवा बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोने लगे. 

सितारों ने दी श्रद्धाजंलि
कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए शोक जताया. रजनीकांत ने भी अपने एक्स हैंडल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त आरबी चौधरी एक शानदार प्रोड्यूसर और बेहतरीन इंसान थे. उन्होंने कई युवा डायरेक्टर्स को मौका देकर फिल्म इंडस्ट्री को जिंदा रखा. उनकी अचानक मौत की खबर से सदमा और दुख हुआ. परिवार को गहरी संवेदना. उनकी आत्मा को शांति मिले. 

Advertisement

विजय की बात करें, तो उनके राजनीतिक डेब्यू को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. उनकी पार्टी टीवीके  तमिलनाडु विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के 118 नंबर से अभी 10 सीटें कम हैं. सरकार बनाने के लिए टीवीके को गठबंधन करना जरूरी है. कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि टीवीके डीएमके (59 सीटें) के साथ हाथ मिला सकती है, तो कुछ में एआईएडीएमके (47 सीटें) के साथ गठबंधन की बात है. 

फिलहाल फैन्स विजय के सीएम बनने का इंतजार कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement