scorecardresearch
 

'40 के पार है पत्नी की उम्र तो दूसरी शादी कर सकता है मर्द', बोली PAK हसीना, भड़की आवाम

दूसरी शादी को लेकर पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद से वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं. पाकिस्तान की आवाम उन्हें खरी-खोटी सुना रही है. आखिर पूरा माजरा क्या है चलिए बताते हैं...

Advertisement
X
 ट्रोल्स के निशाने पर शमीन खान (Photo: Instagram @shameenkhanofficial)
ट्रोल्स के निशाने पर शमीन खान (Photo: Instagram @shameenkhanofficial)

पाकिस्तानी एक्ट्रेस शमीन खान के एक बयान से उनके देश की आवाम के बीच हलचल मच गई है. एक्ट्रेस का कहना है कि मर्द अपनी पत्नी से परमिशन लेकर दूसरी शादी कर सकता है. उनके मुताबिक, दूसरी शादी करने में कोई बुराई नहीं है.  शमीन के इस बयान के बाद से वो हेटर्स के निशाने पर हैं.

शमीन ने क्या कहा?

एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस से दूसरी शादी पर उनकी राय पूछी गई. एक्ट्रेस के जवाब ने हर किसी को हैरान कर दिया है. शमीन ने कहा- पहली बीवी को नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि वो मर्दों की नसल को आगे बढ़ाती है. इसलिए पहली बीवी को छोड़ना गलत है. 

इसपर होस्ट ने उनसे पूछा कि पहली पत्नी के होते हुए मर्दों को दूसरी शादी कर लेनी चाहिए? इसपर शमीन ने जवाब दिया- अगर औरत की उम्र 40 पार हो चुकी है और उसके हसबैंड को अब रिश्ता आगे समझ नहीं आ रहा है और वो अपनी पत्नी के साथ खुश नहीं है. उसे लगता है कि उसे दूसरी शादी कर लेनी चाहिए तो इसमें कोई बुराई नहीं है. मर्द अपनी पत्नी से इजाजत लेकर दूसरी शादी कर सकते हैं. लेकिन शादी के बाद मैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के हक में नहीं हूं. 

Advertisement

पीछे पड़े ट्रोल्स

पॉडकास्ट से शमीन खान की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फैंस उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- शादी मजे लेने की चीज नहीं है. ये एक जिम्मेदारी है. दूसरे ने पूछा- अगर औरत को मर्द पसंद न हो तो वो क्या करे? एक और यूजर ने कहा- ये बोलने के लिए शमीन को जेल में डाल देना चाहिए. 

 

 

कौन हैं शमीन खान?

30 साल की शमीन खान एक पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस हैं. वो कुछ फिल्में भी कर चुकी हैं. साल 2019 में उन्होंने फिल्म 'गुम' (Gumm) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वो टीवी शोज 'गोहर-ए-नायाब', 'हिना की खुशबू', 'धड़कन', 'भरोसा प्यार तेरा' और 'खुदा और मोहब्बत 3' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement