scorecardresearch
 

Film wrap: रुबीना दिलैक ने दिखाई जुड़वां बेटियों की झलक, शाहरुख ने किया सलमान को बर्थडे विश

फिल्म रैप में जानिए कि बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. रुबीना दिलैक ने आखिरकार अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक फैंस को दिखा दी है. एक्ट्रेस की नन्ही परियां आज 1 महीने की हो गई हैं.

Advertisement
X
Rubina Dilaik, Abhinav Shukla share first pic of twin girls.
Rubina Dilaik, Abhinav Shukla share first pic of twin girls.

फिल्म रैप में जानिए कि बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. टीवी की 'छोटी बहू' और बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक ने आखिरकार अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक फैंस को दिखा दी है. इसके अलावा शाहरुख, अपने फैन्स के साथ 'डंकी' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं. इसी का शुक्रिया अदा करने के लिए उन्होंने #AskSRK सेशन किया. 

'एनिमल' देखकर रणबीर के फैन हुए ससुर महेश भट्ट, डायरेक्टर वांगा की तरीफ में कहा ये
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है. एक तरफ फिल्म जमकर कमा रही है, दूसरी तरफ इसकी आलोचना भी हो रही है. अब रणबीर के ससुर, फिल्ममेकर महेश भट्ट ने 'एनिमल' के बारे में बात की है. उन्होंने रणबीर के काम की तारीफ़ की है. 

रुबीना दिलैक ने दिखाई जुड़वा बेटियों की झलक, रिवील किया नाम, बोलीं- दुआ दीजिए...
रुबीना दिलैक ने आखिरकार अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक फैंस को दिखा दी है. एक्ट्रेस की नन्ही परियां आज 1 महीने की हो गई हैं. इस खास मौके पर रुबीना ने अपनी बेटियों का नाम भी रिवील कर दिए हैं. 

ऑस्कर विनिंग फिल्म पैरासाइट के एक्टर Lee Sun-kyun की मौत, पुलिस को सुसाइड का शक
साउथ कोरियन एक्टर ली-सुन-क्युन (Lee Sun-kyun) का निधन हो गया है. वो 48 साल के थे. उनकी मौत की खबर ने फैंस को शॉक कर दिया है. हर कोई नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है. कईयों को यकीन नहीं हो रहा कि ली अब दुनिया में नहीं रहे. 

Advertisement

कोरियन एक्टर Lee Sun-kyun की मौत के बाद हो रहे खुलासे, पत्नी को दिखा-ड्रग्स केस में फंसे!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Lee Sun-kyun एक पार्क में अपनी गाड़ी के अंदर बेसुध की हालत में मिले थे. एक न्यूज एजेंसी ने बताया कि 27 दिसंबर को Sun-kyun को गाड़ी के अंदर मृत पाया गया था. अब बताया जा रहा है कि एक्टर पर अपनी पत्नी से चीटिंग करने का आरोप लगा था.

'सलमान खान का बर्थडे है बधाई दे दो', शाहरुख खान से बोला फैन, मिला ये जवाब
शाहरुख, अपने फैन्स के साथ 'डंकी' की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं. इसी का शुक्रिया अदा करने के लिए उन्होंने #AskSRK सेशन किया. इस सेशन में एक फैन ने उनसे कहा कि आज भाईजान सलमान खान का बर्थडे है. उन्हें जरा विश तो कर दीजिए. 

'सलार' में खेल कर गए प्रशांत नील, क्या सीक्वल में फिर 'बाहुबली' वाली ये चीज दोहराएंगे प्रभास?
डायरेक्टर प्रशांत नील ने 'सलार' में अपनी कहानी के सारे पत्ते नहीं खोले हैं. फिल्म दो पार्ट में है ये पहले से ही तय था, मगर जो हिस्सा दूसरी फिल्म में आने वाला है, उससे जुड़ा एक कमाल का खेल प्रशांत ने किया है. उन्होंने फिल्म में एक बड़े किरदार का चेहरा ही नहीं दिखाया. 

Advertisement

मुन्नाभाई-3 इडियट्स के हीरो होते शाहरुख, फिर क्यों की रिजेक्ट? सुपरस्टार ने बताया
राजकुमार हिरानी ने फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' भी संजय दत्त से पहले शाहरुख खान को ऑफर की थी. लेकिन सुपरस्टार इसे नहीं कर पाए. इसके बाद हिरानी ने शाहरुख को अपनी फिल्म '3 इडियट्स' ऑफर की थी. अपने नए इंटरव्यू में शाहरुख ने इन दोनों बड़ी और आइकॉनिक फिल्मों को ना करने का कारण बताया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement