scorecardresearch
 

बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी की मौत से टूटीं एक्स गर्लफ्रेंड, बोलीं- हाथ-पैर कांपने लगे थे

राहुल बनर्जी के निधन से बंगाली इंडस्ट्री यानी कॉलीवुड को काफी गहरा सदमा पहुंचा है. उनके साथ काम कर चुके हर को-स्टार की आंखें नम हैं. रूकमा रे जिन्हें उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जाता है, वो भी राहुल के जाने से दुखी हैं.

Advertisement
X
राहुल के जाने से दुखी रूकमा रॉय (Photo: Instagram @rahularunodaybanerjee)
राहुल के जाने से दुखी रूकमा रॉय (Photo: Instagram @rahularunodaybanerjee)

राहुल अरुणोदय बनर्जी बंगाली सिनेमा का जाना-माना नाम है. 29 मार्च को उनकी पानी में डूबने से मौत हो गई थी. राहुल महज 43 साल के थे जब उनका निधन हुआ. कहा जाता है कि वो दीघा में अपने सीरियल की शूटिंग के लिए गए थे. वहां पास में तलसारी में समुद्र था, जहां वो अपनी को-स्टार संग टहलने निकले. मगर पानी की तेज लहरों में वो डूब गए. जब उन्हें बचाने की कोशिश की गई और अस्पताल ले जाया गया, तो एक्टर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. 

राहुल बनर्जी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हुईं शॉक

राहुल बनर्जी के निधन से कॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचा है. उनका घर-परिवार पूरा बिखर गया है. पत्नी प्रियंका सरकार और बेटे काफी परेशान हैं. राहुल के साथी कलाकार भी उनके जाने से दुखी हैं. 31 मार्च को उनके सभी दोस्त-चाहने वाले उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे, जहां उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रूकमा रे भी थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि वो अभी भी काफी शॉक में हैं. 

रूकमा ने न्यूज 18 बांग्ला से बातचीत में कहा कि उन्हें राहुल के निधन की खबर पर पहले विश्वास नहीं हुआ था. उन्हें लगा कि उनसे मजाक किया जा रहा है. मगर फिर उन्हें राहुल के ड्राइवर ने पूरी सच्चाई बताई. रूकमा ने कहा, 'मुझे तो अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है. मुझे कल मेरी दोस्त ने दोपहर में कॉल किया था और कहा कि राहुल दा अब नहीं रहे. मैंने उनसे कहा कि बकवास मत करो, मैं अभी राहुल दा को कॉल कर रही हूं. मैंने राहुल दा को कॉल किया, मगर बबलू दा ने कॉल उठाया और मुझे सब सच बताया. वो सुनने के बाद मेरे हाथ-पैर कांपने लगे.'

Advertisement

राहुल और रूकमा रे को लेकर अक्सर इंडस्ट्री में चर्चा होती थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ये सिलसिला तब शुरू हुआ जब उनकी जोड़ी को देशेर माती और लालकुथी नाम से सीरियल्स में पसंद किया गया. उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरीं. मगर राहुल और रूकमा ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देकर छोड़ दिया. राहुल का नाम अपनी एक और को-स्टार संदिप्ता सेन संग भी जुड़ा था. ये वो वक्त था जब राहुल अपनी पत्नी प्रियंका सरकार के साथ पहले से ही शादीशुदा थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement