scorecardresearch
 

सोशल मीडिया पर शादी-TV पर तलाकः बेनकाब हुआ PAK यूट्यूबर, दौलत के पीछे छिपाई थी नकली 'शोहरत'

पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब बट्ट इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनकी दौलत की वजह से नहीं, बल्कि उनकी काली करतूतों की वजह से हो रही है. वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

Advertisement
X
रजब बट्ट की खुली पोल (Photo: Social Media)
रजब बट्ट की खुली पोल (Photo: Social Media)

कहते हैं कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती...पाकिस्तान के सबसे अमीर और फेमस यूट्यूबर रजब बट्ट इस बात का परफेक्ट उदाहरण हैं. रजब ने सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए आवाम के बीच अपनी ऐसी इमेज बनाई कि वहां की औरतें ये दुआएं मांगने लगी थीं कि उनका बेटा, पति, पिता रजब बट्ट जैसा ही हो...मगर रजब की सच्चाई अंदर से खोखली निकली और लोगों का भरोसा चकनाचूर हो गया. 

बेनकाब हुआ यूट्यूबर

यूट्यूबर रजब की चकाचौंध सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित है. उनकी असल जिंदगी में झांकने पर सिर्फ काला अंधेरा ही दिखता है. 2024 में रजब की शादी पाकिस्तान की सबसे यादगार शादियों में से एक रही. उन्होंने शादी में अनगिनत दौलत लुटाई गई. पैसों की बरसात हुई. यूट्यूबर ने पत्नी पर पैसे लुटाकर दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की, जिसके बाद से पाकिस्तान की लड़कियां दुआओं में रजब जैसा दूल्हा मांगने लगीं. 

रजब ने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर पेड पीआर चलाया था. वेडिंग फंक्शन में मंहगे तोहफे, लैविश लाइफस्टाइल को लेकर उनके वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुए. शादी के हर फंक्शन में पैसे लुटाते हुए भी उनके कई वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहे थे. रजब ने अपनी शादी को पूरी तरह से एक सोशल इवेंट बना दिया था. हर लड़की उनके जैसा पति मांगने लगी थी.  

Advertisement

लेकिन कहते हैं ना कि सच्चाई कभी भी छिपती नहीं है. शादी के डेढ़ साल बाद ही रजब की कड़वी सच्चाई लोगों के सामने आ गई. जो लड़कियां रजब जैसा दूल्हा मांगती थीं, अब वही लड़कियां उन्हें खरी-खोटी सुना रही हैं. 

वजह है उनकी नकली शान-ओ-शौकत...रजब की शादी पाकिस्तान की ऐसी शादी है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया से शुरू करके टीवी पर खत्म कर दिया है. जी हां, शादी के डेढ़ साल बाद पत्नी पर कई आरोप लगाते हुए उन्होंने एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में उन्हें तलाक देने का ऐलान कर दिया. 

 

प्रेग्नेंट पत्नी को दिया धोखा

एक शो में पत्नी को तलाक देना लोगों को काफी नया और शॉकिंग लगा. फिर धीरे- धीरे उनके चेहरे पर जो अच्छाई का नकाब था वो भी उतरने लगा. जिस सोशल मीडिया से उन्होंने इज्जत कमाई थी. उसी सोशल मीडिया पर उनकी अब धज्जियां उड़ रही हैं. उनकी सच्चाई लोगों के सामने आ रही है. कई लड़कियों ने दावा किया है कि शादीशुदा होने के बावजूद रजब बट्ट उनके साथ रिश्ते में रहे.  

 

 रजब की पत्नी ईमान का छलका दर्द, यहां सुनें...

रजब के कई ऐसे वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो पत्नी ईमान को बुरी तरह बेइज्जत करते नजर आ रहे हैं. कई लोग रजब के बिहेवरियर पर भी सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि जिस तरह रजब अपनी पत्नी से बात करते हैं उस तरह कोई नौकरों को भी ट्रीट नहीं करता है.  

Advertisement

 


 
रजब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. उन्हें तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. रजब के फॉलोअर्स पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं. सालों से रजब ने जो इज्जत कमाई थी, अब उनकी असलियत सामने आने के बाद वो मिट्टी में मिलती नजर आ रही है. उनकी दौलत के पीछे छिपी उनकी काली करतूतें अब दुनिया के सामने एक्सपोज हो रही हैं. इसलिए कहते हैं सोशल मीडिया पर दिखने वाली चीजें कई दफा सच नहीं होतीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement