scorecardresearch
 

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के इस गाने को मिले 2.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज, वीडियो वायरल

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) का गाना 'भतार मारे लागी' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस गाने को 2.7 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.

Advertisement
X
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song
स्टोरी हाइलाइट्स
  • 2.7 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
  • पसंद आ रही है खेसारी-अंतरा की कैमिस्ट्री

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना ' भतार मारे लागी ' सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 2.7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. खेसारी और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने मिलकर इस गाने को गाया है.

देखें: आजतक LIVE TV

खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज में रिलीज हुआ ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर व्यूअर्स अपनी प्रतिक्रियाएं के साथ प्यार भी दे रहे हैं. यह गाना फैंस के बीच धमाल मचा रहा है. इस गाने का म्यूजिक राज गाजीपुरी ने दिया है. गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं. खेसारी की लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग होने के कारण यह गाना देखते ही देखते छा गया है. 

गाने का ऑडियो और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इस गाने के बोल लोगों को इतने पसंद आ रहे हैं कि यह गाना भी हिट लिस्ट में शामिल हो गया है. 'भतार मारे लागी' गाना जी म्यूजिक भोजपुरी (Zee Music Bhojpuri) यूट्यूब चैनल पर 3 सितम्बर 2020 को लॉन्च किया गया था.

Advertisement

रिलीज होते ही गाने का ऑडियो और वीडियो दोनों वायरल हो गए. खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी. इसके बाद वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए. भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम है और दर्शक उन्हें काफी पसंद करते हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement