scorecardresearch
 

ग्राउंड पर हार्दिक का रोमांस: माह‍िका को गोद में उठाया, कभी नताशा को गले लगाया

हार्दिक पंड्या अपने शानदार फॉर्म में हैं. माहिका संग उनकी केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है. हार्दिक की माहिका संग रोमांटिक होते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इन्हें देखकर यूजर्स को उनकी एक्स वाइफ नताशा की याद आ गई है.

Advertisement
X
माहिका संग दिखे हार्दिक (Photo: Instagram @natasastankovic__/India Today))
माहिका संग दिखे हार्दिक (Photo: Instagram @natasastankovic__/India Today))

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर हार्दिक पंड्या T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सातवें आसमान में हैं. उनके लिए ये जीत बेहद खास है. क्योंकि कई मैचों में खराब प्रर्दशन करने के बाद बीते कुछ वक्त से वो फॉर्म में हैं. हर मैच में गर्दा उड़ा रहे हैं. अपनी इस शानदार पारी का क्रेडिट वो गर्लफ्रेंड माहिका को देते हैं. उनका मानना है जबसे माहिका उनकी लाइफ में आई हैं क्रिकेट के प्रति उनका पैशन वापस लौटा है. हर मैच में माहिका क्रिकेटर संग साये की तरह दिखती हैं. 

माहिका संग हार्दिक का रोमांस
इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच फिनाले मैच के बाद उन्होंने माहिका संग जीत का जश्न मनाया. क्रिकेट ग्राउंड से कई विजुअल्स सामने आए जिसमें वो माहिका संग रोमांटिक होते दिखे. माहिका ने क्रिकेटर को kiss कर प्यार लुटाया. हार्दिक और माहिका ने जमकर डांस किया. हार्दिक ने विनिंग स्पीच में कहा जबसे माहिका उनकी जिंदगी में आई है वो बस जीत ही रहे हैं. माहिका उनके लिए लकी चार्म हैं. क्रिकेटर की ये स्पीच जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुई, यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. क्योंकि आज माहिका को अपना सब कुछ बताने वाले हार्दिक एक वक्त पहली पत्नी नताशा स्टैनकोविक पर यूं ही प्यार बरसाते थे. उन्हें अपनी जिंदगी कहते थे. मैच के जीत का जश्न उनके साथ मनाते थे. 

ट्रोल हुए हार्दिक
इंटरनेट पर हार्दिक का एक्स वाइफ नताशा संग एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो क्रिकेट ग्राउंड में रोमांटिक हो रहे हैं. नताशा को कैमरे के सामने kiss कर रहे हैं. उन्हें गले से लगा रहे हैं. ये वीडियो शेयर कर यूजर ने कहा कि हार्दिक अटेंशन पाने के लिए स्टेडियम में कभी गर्लफ्रेंड तो कभी पत्नी संग रोमांटिक होते हैं. वो जानबूझकर ऐसा करते हैं. यूजर ने क्रिकेटर की इसे चीप ट्रिक्स बताया. हार्दिक का एक और वीडियो छाया हुआ है जिसमें वो नताशा की तारीफ करते हुए कहते हैं पत्नी ने उन्हें सॉल्यूशन ढूंढना सिखाया है. लाइफ में ज्यादा अचीव करने का पैशन उन्हें नताशा से मिला है. उनकी वजह से वो धैर्य रखना सीखे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement

एक यूजर ने लिखा- पता नहीं लड़कियां क्यों हार्दिक जैसे चीटर को सपोर्ट करती हैं. एक पुरानी फोटो भी वायरल है जिसमें हार्दिक ने नताशा को अपनी लाइफटाइम वेलेंटाइन बताया है. यूजर्स का कहना है हार्दिक की लेडीलव बदल जाती हैx. लेकिन ऑन फील्ड रोमांस दिखाना, उसे पैंपर करना, इंटरव्यू में तारीफ करना... सब सेम रहता है. माहिका से पहले हार्दिक का दिल जैस्मिन वालिया पर आया था. वो भी नताशा-माहिका की तरह स्टेडियम में क्रिकेटर का मैच देखने पहुंचती थीं. लेकिन हार्दिक संग उनका ये रिश्ता लंबा नहीं चला. शख्स ने हार्दिक को कैसेनोवा का टैग देते हुए कहा कि अभी माहिका कल पता नहीं कौन होगी..किसी ने कहा कि हार्दिक की लव लाइफ को सीरियसली नहीं लेना चाहिए.

हार्दिक और नताशा की बात करें तो, उन्होंने 2020 में शादी की थी. 2024 में उनका तलाक हुआ. एक्स कपल का एक बेटा भी है. शादी टूटने के बाद हार्दिक और नताशा कभी साथ में नहीं दिखे हैं. नताशा ने कभी बेटे को हार्दिक से दूर नहीं किया. बेटा अगस्त्य अक्सर पापा हार्दिक संग देखा जाता है. वे साथ में टाइम स्पेंड करते हैं.

Advertisement
Advertisement