सोमवार को हमारे फिल्म रैप में पढ़ें किन बड़ी खबरों ने सबका ध्यान खींचा. जहां द केरल स्टोरी 2 रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म से किसिंग और रेप जैसे कई सीन काटे या कम किए गए हैं, जिसके बाद सेंसरशिप और कंटेंट को लेकर बहस तेज हो गई है. वहीं दूसरी ओर, मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. मनोरंजन की दुनिया में और क्या हुआ, जानें यहां...
37 साल की उम्र में रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 7' फेम मयंक पवार का निधन, शोक में फैंस
रियलिटी टेलीविजन के कुछ चेहरे दर्शकों के दिलों में कैमरे बंद होने के बाद भी लंबे समय तक जगह बनाए रहते हैं. ऐसे ही एक थे 'स्प्लिट्सविला 7' मयंक पवार, जॉ अब इस दुनिया में नहीं हैं. एक्स रियलिटी टीवी स्टार शो और फिटनेस चैंपियन मयंक पवार का निधन हो गया है. इस खबर ने उनके फैंस और जानने वालों को हिलाकर रख दिया है.
16 कट के बाद 'द केरल स्टोरी 2' को मिला सर्टिफिकेट, रेप सीन पर पर चली कैंची
'द केरल स्टोरी 2' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिकाएं दायर की गई हैं. लेकिन सेंसर बोर्ड (Central Board of Film Certification-CBFC) ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है. हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में करीब 16 कट या बदलाव करने को कहा था.
नमाज पढ़ते हैं? जब सवाल सुनकर भड़के थे सलीम खान, बोले- नुमाइश नहीं कर सकता...
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम खान डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. खान परिवार लगातार उनका हालचाल लेने अस्पताल के चक्कर लगा रहा है. वहीं, इसी बीच अब सलीम खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस्लाम-नमाज पर बात की थी. साथ ही अपनी और बच्चों की इंटरफेथ मैरिज पर भी चुप्पी तोड़ी थी.
प्रेमानंद महाराज से मिल रो पड़ीं पूनम पांडे, वृंदावन में बांके बिहारी के आगे जोड़े हाथ, Video
मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे अकसर विवादों में रहती हैं. वो कभी अपनी मौत की अफवाह उड़ा देती हैं. किसी दिन क्रिकेटर पर बयान देकर लोगों को चौंका देती हैं. लेकिन इस दफा लोगों को उनका अलग रूप देखने को मिला. होली से पहले पूनम वृंदावन में कृष्ण भक्ति में लीन दिखीं. वहां पहुंचकर उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद भी लिया.
शाहिद की 'ओ रोमियो' दूसरे हफ्ते में भी बनी ऑडियंस की नंबर 1 चॉइस, पर बन पाएगी बॉक्स ऑफिस हिट?
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' थिएटर्स में एक अलग ही सक्सेस स्टोरी लिख रही है. फिल्मों के बिजनेस पर कमेंट्री करने वाले कई सोशल मीडिया हैंडल्स ने इसे रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस के लिए कमजोर साबित करना शुरू कर दिया था. लेकिन 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस पर अब दूसरा हफ्ता चल रहा है और ये अभी भी अच्छे-खासे तरीके से टिकी हुई है.