रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित भव्य फिल्म 'कृष्णावतारम' को टैक्स फ्री कर दिया है तो वहीं थलपति विजय ने तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ले ली.
तमिलनाडु के CM बने विजय, इमोशनल हुईं मां, दोस्त तृषा कृष्णन ने थलपति के परिवार को लगाया गले
थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. इस दौरान उनके घर में खुशी का माहौल है. विजय की मां उनकी इस उपलब्धि पर बात करते हुए इमोशनल होती दिखीं. उन्होंने इसे बेस्ट मदर्स डे गिफ्ट बताया.
'2 दिन में 10 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे', लॉरेंस गैंग के नाम पर एल्विश को मिली जान से मारने की धमकी
एल्विश यादव से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये एक्सटॉर्शन मनी की मांग की है.
उन्हें एक मैसेज के जरिए ये धमकी मिली है, कि अगर दो दिनों में उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें गोली मार दी जाएगी.
महाकाल की शरण में 'धुरंधर' का विलेन, भस्म आरती में हुए शामिल, थलपति विजय पर दिया रिएक्शन
अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दोनों फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया था. फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बीच, अर्जुन रामपाल उज्जैन पहुंचे.
'मुझे तृषा नहीं पसंद', थलपति विजय संग एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चा पर भड़की मशहूर सिंगर सुचित्रा
थलपति विजय और उनकी करीबी दोस्त तृषा कृष्णन को लेकर अफवाहें उड़ती रहती हैं कि दोनों का अफेयर चल रहा है. हालांकि कुछ पक्का तो नहीं है. लेकिन तमिल सिंगर सुचित्रा ने तृषा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो अब चर्चा में बना हुआ है.
यूपी में 'कृष्णावतारम' टैक्स फ्री, फिल्म देखने के बाद CM योगी ने किया ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के लोकभवन में अपनी पूरी कैबिनेट के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित भव्य फिल्म 'कृष्णावतारम्’ (भाग-1: हृदयम) की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी. जिसके बाद इसे यूपी में टैक्स फ्री करने का फैसला लिया.