एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सोमवार के दिन काफी कुछ हुआ. कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश की कई तस्वीरें वायरल हुईं. बताया गया कि कैसे एक सर्जरी के चलते उनका पूरा चेहरा खराब हो गया है. वहीं दीपिका पादुकोण के हाल ही में अस्पताल जाने को लेकर भी खुलासा हुआ. उनकी फिल्म से जुड़े प्रोड्यूसर ने बताया कि आखिरी दीपिका को क्या हुआ था और वह क्यों अस्पताल गए थे. ये सब और और भी बहुत कुछ, जो सोमवार, 20 जून को एंटरटेनमेंट की दुनिया में हुआ, हम आपको बता रहे हैं अपने फिल्म रैप में.
Deepika padukone की कैसी है तबीयत, क्यों गईं अस्पताल? प्रोड्यूसर ने बताया हाल
दीपिका पादुकोण को लेकर पिछले दिनों आई खबर ने हलचल मचा दी थी. हैदराबाद में शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल तक जाना पड़ा था. हालांकि दीपिका की टीम से इस बात पर किसी ने कोई अपडेट नहीं दिया था. लेकिन अब प्रोजेक्ट के फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन दत्त ने दीपिका के हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी दी है. प्रोड्यूसर ने बताया कि दीपिका अस्पताल तबीयत बिगड़ने की वजह से नहीं रूटीन चेकअप के लिए गई थीं.
सर्जरी के बाद बर्बाद हुआ एक्ट्रेस Swathi Sathish का चेहरा, बोलीं- घर से निकलना हुआ मुश्किल
कई बार ऐसा देखने को मिला है कि फिल्मी सेलेब्स को अपनी गलत सर्जरी का खामियाजा भुगतना पड़ा है. अब खबर आई है कि कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश का चेहरा एक रूट कैनाल सर्जरी की वजह से बिगड़ गया है. जी हां, एक्ट्रेस स्वाति ने एक प्राइवेट क्लिनिक से अपने दांत की रूट कैनाल सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उनका चेहरे बेहद बुरी तरह से सूज गया. डॉक्टर्स का कहना था कि यह सूजन कुछ घंटों में ठीक हो जाएगी, हालांकि अब 20 दिन बाद भी उनका चेहरा वैसे ही सूजा हुआ है. इसकी वजह से उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है.
इंटरनेशनल पॉप स्टार जस्टिन बीबर को हुए फेसियल पैरालिसिस के बारे में तो आप जानते ही होंगे. जस्टिन को Ramsay Hunt Syndrome हुआ है. जिसकी वजह से उनका चेहरा खराब हो गया है. वे दर्द में हैं, इस बीमारी की वजह से जस्टिन को अपने कंसर्ट कैंसिल करने पड़े हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं टीवी इंडस्ट्री में भी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो जस्टिन बीबर की तरह Ramsay Hunt Syndrome का दर्द झेल चुकी हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान रहीं मिताली राज की जिंदगी पर आधारित तापसी पन्नू स्टारर फिल्म शाबाश मिट्ठू का ट्रेलर जारी हो गया है. बचपन से देखे सपने को मिताली ने कैसे सच किया, इसकी झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है. मिताली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 23 साल के रिकॉर्ड ब्रेकिंग करियर को कैसे यादगार बनाया, अब ये कहानी फिल्म के जरिए पूरी दुनिया जानेगी.
वेकेशन पर बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं Aaliyah Kashyap, समंदर में किया Liplock
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आलिया की बड़ी फैन फॉलोइंग है. बॉयफ्रेंड Shane Gregoire संग आलिया की सिजलिंग केमिस्ट्री चर्चा में रहती है. अब एक बार फिर आलिया और उनके बॉयफ्रेंड की रोमांटिक तस्वीरों ने इंटरनेट का टेम्प्रेचर हाई कर दिया है.