रविवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को लंदन में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग स्पॉट किया गया. श्रीदेवी के घर काम करने वाली 70 वर्ष से अधिक उम्र की शोभा रामचंद्र ठाकुर अब वृद्धा आश्रम में रह रही हैं.
लंदन की सड़कों पर करोड़पति बिजनेसमैन का हाथ पकड़कर घूम रहीं कृति सेनन, Video वायरल
कृति सेनन को लंदन में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग स्पॉट किया गया. कपल हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए, जिसके वीडियो ने अब फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर खलबली सी मचा दी है.
तलाक के बाद भी EX वाइफ को नहीं भूले हार्दिक पंड्या, दिया करोड़ों का तोहफा!
हार्दिक पंड्या एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ एक बेहतरीन पिता भी हैं. हार्दिक अपने बेटे अगस्त्य संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं. अब उन्होंने बेटे को करोड़ों का स्पेशल गिफ्ट दिया है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है.
फिल्म 'यादव जी लव स्टोरी' फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इन सब के बीच एल्विश यादव का रिएक्शन भी आ गया है.
जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की पहली मुलाकात कर्मा फिल्म के सेट पर हुई थी, जहां माधुरी ने अपने शुरुआती दिनों की घबराहट बताई.
श्रीदेवी के घर काम करने वाली 70 वर्ष से अधिक उम्र की शोभा रामचंद्र ठाकुर अब वृद्धा आश्रम में रह रही हैं. उन्होंने कई बड़े घरों में काम किया और जाह्नवी-खुशी की देखभाल की. बेटी के निधन और नातियों से खराब रिश्तों के कारण वे अकेली पड़ गईं हैं.