scorecardresearch
 

Film Wrap: अक्षय कुमार को धुरंधर की सक्सेस से हुई जलन? शादीशुदा खेसारी संग आकांक्षा की लिप किस

फिल्म रैप में पढ़े- अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की सफलता पर क्या कहा और क्या उन्हें जलन होती है? वहीं खेसारी लाल यादव के बर्थडे पर आकांक्षा पुरी संग उनकी कोजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

Advertisement
X
फिल्म रैप में पढ़ें रविवार की बड़ी खबरें
फिल्म रैप में पढ़ें रविवार की बड़ी खबरें

अक्षय कुमार ने हाल ही में इंडिया टुड कॉन्क्लेव में कहा कि फिल्मों के ट्रेंड हर 2–3 साल में बदल जाते हैं और इसी दौरान उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का उदाहरण दिया. उन्होंने साफ किया कि उन्हें ऐसे रोल न मिलने का अफसोस हो सकता है, लेकिन जलन बिल्कुल नहीं है. वहीं दूसरी ओर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपने 40वें जन्मदिन पर चर्चा में आ गए, जब एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने उनके साथ बेहद कोजी तस्वीरें शेयर कीं. एक फोटो में दोनों लिप किस की पोजिशन में नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. फिल्म रैप में पढ़े रविवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में और क्या खास हुआ.

क्रिकेटर बनना चाहते थे धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर, हुए राजनीति का शिकार, टीम से किए गए बाहर 

डायरेक्टर आदित्य धर अब 'धुरंधर' और 'उरी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फिल्मों में बड़ी सफलता पाने से काफी पहले इस डायरेक्टर को फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा था. इसके साथ ही वो इस इंडस्ट्री में आने की भी नहीं सोच रहे थे.

‘अफसोस होता है, लेकिन जलन नहीं', धुरंधर में कास्ट न किए जाने पर बोले अक्षय कुमार

बॉलीवुड के सबसे बिजी स्टार्स में गिने जाने वाले अक्षय कुमार हर साल कई फिल्मों के साथ नजर आते हैं. हाल ही में एक इवेंट में अक्षय ने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों की पसंद समय के साथ कैसे बदलती रहती है. इस दौरान उन्होंने धुरंधर की सफलता का भी जिक्र किया.

Advertisement

शादीशुदा खेसारी संग टची हुईं आकांक्षा, किया Lip Kiss, बर्थडे पर मचा बवाल! यूजर्स बोले- पत्नी का क्या?

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव 15 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सेलेब्स-दोस्त सभी उन्हें विश कर रहे हैं. लेकिन बेहद करीबी दोस्त आकांक्षा पुरी ने कुछ ऐसी तस्वीरों के साथ खेसारी को जन्मदिन विश किया कि बवाल मच गया. खेसारी शादीशुदा हैं ये किसी से छुपा नहीं है. वो दूसरी ओर पत्नी के बर्थडे विश पोस्ट पर भी प्यार लुटाते दिखे.

क्रिकेटर शोएब मलिक संग शादी के लिए Pak एक्ट्रेस ने पति को दिया था धोखा? EX हसबैंड ने कसा तंज!

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने साल 2024 में एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह किया था. शोएब की ये तीसरी शादी है, जबकि सना जावेद की उनके साथ ये दूसरी शादी है. सना ने पहले पति उमैर जसवाल संग तलाक के बाद शोएब मलिक को अपना हमसफर बनाया है. 

सलमान-आमिर के बाद कादर खान, चला सुनील ग्रोवर की मिमिक्री का जादू, मुरीद हुए सेलेब्स

कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर जो करें वो गजब है. ये कहना अब बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. क्योंकि सुनील जिस भी एक्टर की नकल को करने की ठानते हैं वो हू-ब-हू उसमें ढल जाते हैं. वो चाहे सलमान खान हो, आमिर खान या अब कादर खान. शायद ही आपने कभी किसी को आर्टिस्ट को कादर खान की नकल उतारते इतने बेहतरीन तरीके से देखा होगा. 

Advertisement

50 की उम्र में जरूर कराएं ये टेस्ट, अक्षय की रिक्वेस्ट, बोले- कैंसर से हुई मेरे पिता की मौत

बॉलीवुड एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने अपने पिता हरि ओम भाटिया को India Today Conclave 2026 में याद किया, जिनका निधन प्रोस्टेट कैंसर के कारण साल 2000 में हुआ था. इसके अलावा एक्टर ने खासतौर पर मर्दों से हर साल प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) टेस्ट करवाने की रिक्वेस्ट की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement