10 मई 2026, को तमिलनाडु की राजनीति का नया चैप्टर शुरू हुआ. करीबन 49 सालों बाद डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) का वर्चस्व खत्म हुआ. फिल्मी स्टार थलपति विजय की पार्टी TVK ने डेब्यू इलेक्शन में गर्दा उड़ाया. तमाम दांव-पेंच में फंसने के बाद आखिरकार विजय अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुए. उन्होंने इस दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अब इतने बड़े ऐतिहासिक दिन के लिए सीएम विजय का आउटफिट खास होना ही था.
विजय के CM लुक की चर्चा
विजय ने शपथ ग्रहण समारोह के दिन पारंपरिक साउथ इंडियन कुर्ता-वेष्टी पहनने के बजाय स्लीक ब्लैक सूट, व्हाइट शर्ट को चुना. फॉर्मल लुक में विजय स्टाइलिश लगे. उनकी प्रेजेंस मैजिकल थी और कॉन्फिडेंस टॉप स्केल पर. विजय का लुक इंटरनेट पर चर्चा में रहा. एक्टर के सूटेड लुक को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजाइनर जाफिर अहमद ने बताया क्यों एक्टर ने शपथ समारोह के लिए ब्लैक स्लीक सूट कैरी किया था.
डिजाइनर के मुताबिक, विजय का लुक उनकी 2022 में आई फिल्म बीस्ट से इंस्पायर्ड था. ये आउटफिट शपथ समारोह से 1 हफ्ते पहले एडवांस में तैयार कर लिया गया था. इस आउटफिट को बनाने की सोच कमांडिंग प्रेजेंस को दिखाना था. अभी तक लोगों ने तमिल नेताओं को सफेद धोती या वेष्टी में ही देखा था. लेकिन विजय ने इस सेट पैरामीटर को बदला है.
विजय का मैट फिनिश सूट तमिलनाडु के ट्रैडिशनल पॉलिटिकल अटायर को ब्रेक करता है. राजनीतिक विश्लेषक आर कन्नन के मुताबिक, विजय का आउटफिट बदलाव को दर्शाता है. जिसे प्लान करने के पीछे यंग वोटर्स का ध्यान खींचना और पैन इंडिया अपील को दर्शाना है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि विजय की स्टाइलिंग भी एक नए बदलाव को लेकर आई है. अभी तक राज्य के मंत्री पारंपरिक वेष्टी में नजर आते थे. लेकिन विजय के पर्सोना ने सिनेमैटिक मास लीडर अपील को प्रोजेक्ट किया है. जो मॉर्डन भी है और पावरफुल भी.
विजय का लुक देखकर लोगों का कहना है वो सभी स्टीरियोटाइप को तोड़ रहे हैं. हालांकि कई यूजर्स ने विजय के लुक पर चुटकी भी ली. एक शख्स ने लिखा- तमिलनाडु विधानसभा में सभी नेताओं के बीच विजय को देखकर लगा कि वो गेस्ट ऑफ ऑनर हैं. ना कि कोई मुख्यमंत्री. विजय ने सोमवार को विधानसभा में विधायक के तौर पर शपथ लेते वक्त भी सूट पैंट पहना था.
विजय के सीएम बनने पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं. उनका कहना है एक्टर ने अपने कपड़ों से नहीं बल्कि फैसलों से भी राज्य की राजनीति को बदलना शुरू कर दिया है. उधर, उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन के रिलीज का रास्ता भी साफ हो गया है.
आपको कैसा लगा विजय का लुक?