एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता रहता है. आज शुक्रवार के दिन भी कई खबरें सुर्खियों में रहीं. टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने अपनी दूसरी शादी के दौरान मुसलमान धर्म अपना लिया था. अफवाहें उड़ीं कि उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया गया. मगर एक्ट्रेस ने साफ किया कि ये उनकी मर्जी थी. वहीं एली अवराम ने अपने नए इंटरव्यू में बिग बॉस शो और सलमान खान के एक पुराने कमेंट पर रिएक्ट किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस से बीवी या हीरोइन बनने की बात कही थी.
'धुरंधर 2' फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की राम गोपाल वर्मा ने कितनी तारीफ की, ये हम सभी ने देखा. मगर अब रिलीज के करीब एक महीने बाद, उन्हें एक ऐसी गलती नजर आई है जिसके बाद वो कई लोगों के निशाने पर भी आ सकते हैं.
कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम का ट्रेलर शानदार विजुअल्स और म्यूजिक की वजह से चर्चा में है. नए कलाकारों के बावजूद फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ दर्शक इसकी तुलना रामायण से भी कर रहे हैं. ये फिल्म एक ईमानदार और दमदार सिनेमेटिक अनुभव से सरप्राइज करने की तैयारी में है.
'अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया', पति ने शादी के लिए जबरन बदलवाया था धर्म, एक्ट्रेस ने तोड़़ी चुप्पी
चाहत खन्ना ने खुद की शादियों और धर्म-परिवर्तन पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके इस्लाम अपनाने पर लेकर कई बातें कही गईं, मगर असलियत में ये उनका खुद का फैसला था.
'बीवी बनना चाहती हो या हीरोइन', जब बोले सलमान खान, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस एली अवराम ने सलमान खान के 'बिग बॉस' वाले कमेंट पर अपनी राय रखी, और उन रूढ़ियों पर बात की जो महिलाओं के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हैं.
62 साल के एक्टर के प्यार में मल्लिका शेरावत, गुपचुप की सगाई? चौंके फैन्स
मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो एक्टर विजय राज और डायरेक्टर राज शांडिल्या के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं.