scorecardresearch
 

भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह पर लगा गाना चुराने का आरोप, लिखा- केहु के गाना उठा के गा देबा का?

गुंजन ने हाल ही में अपने गाने की रिलीज की जानकारी दी थी. लेकिन लोगों के सामने आने से पहले ही वो विवादों में फंस गया है. सिंगर पर गाना चुराने का आरोप लगा है. गायक रंगीला यादव और एक्टर-प्रोड्यूसर आशी तिवारी ने गुंजन पर 'मरद शूटबूट' गाना चुराने का आरोप लगाया है.

Advertisement
X
भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह
भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह

भोजपुरी एक्टर और सिंगर गुंजन सिंह अपनी सिंगिंग टैलेंट के लिए काफी फेमस हैं. उनका लगभग हर गाना ऑडियन्स के बीच तहलका मचा देता है. सिंगर के गानों को सुनने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. लेकिन इस बार लगता है, फैंस को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा. गुंजन ने हाल ही में अपने गाने की रिलीज की जानकारी दी थी. लेकिन अब खबरें हैं कि लोगों के सामने आने से पहले ही वो विवादों में फंस गया है. सिंगर पर गाना चुराने का आरोप लगा है. 

गुंजन गाना चोरी का गाना
गुंजन का मच-अवेटेड गाना 'मरद शूटबूट' वाला रिलीज के पहले ही विवादों में फंस गया है. सिंगर पर गायक रंगीला यादव और एक्टर-प्रोड्यूसर आशी तिवारी ने गाना चुराने का आरोप लगाया है. रंगीला और आशी ने इसे अपना गाना बताया है. यही नहीं दोनों ने इस मामले को सार्वजनिक तौर पर फेसबुक पर लाइव बताया है. 

रंगीला ने दावा किया है कि गुंजन ने उनका गाना चुराया है. उन्होंने पहली पोस्ट में लिखा, ‘हमने बहुत मेहनत करके एक गाना बनाया मिलल मरद सूट-बूट वाला और चोर सिंगर गुंजन सिंह गा दिया इसको, क्या किया जाए आप लोग बताइए शुरू से चोरी कर रहा है. बहुत पहले एक और गाना मेरा गाया था.’

फेसबुक लाइव पर निकाली भड़ास

रंगीला यही नहीं रुके, उन्होंने पोस्ट लिखने के बाद फेसबुक लाइव कर के भी लोगों को इस बारे में बताया. रंगीला और आशी ने लाइव के दौरान गुंजन पर जमकर भड़ास निकाली. रंगीला ने लाइव के दौरान कहा- ‘गुंजन सिंह ने अपने आप में बहुत बड़े स्टार बन रहे हैं और हमारा गाना उठाकर गा दिया है. उन्हें जब फोन किया गया तो वो हमें कहते हैं कि मेरा एक साल पहले का रिकॉर्ड है.'

Advertisement

गुंजन को दी धमकी

वहीं प्रोड्यूसर आशी तिवारी ने भी फेसबुक पर गुंजन पर गाने चुराने का आरोप लगाते हुए पोस्ट लिखा. आशी ने गुंजन को धमकी तक दे डाली. आशी ने लिखा- 'गुंजन सिंह जबरदस्ती केहु के गाना उठा के गा देबा का? केकर उठाव तारा कुछ देख लेबे के चाही… करा माफियागिरी त सुधर जाइब ए बेरी’. हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर गुंजन सिंह का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है.' 

कुछ ही दिन पहले गुंजन सिंह ने अपने अपकमिंग गाने 'मरद शूटबूट' का ऐलान पोस्टर के साथ ही किया था. रंगीला और आशी ने अपने फेसबुक लाइव में इस गाने का पोस्टर दिखाया और बताया कि गानों में कितनी समानता है. उनके गाने के बोल 'मिलल मरद सूट बूट वाला' और गुंजन के गाने के बोल 'मरद शूटबूट वाला' के लिरिक्स काफी हद तक मैच करते हुए दिख रहे हैं. दोनों के गाने में थोड़े से ही चेंजिस है. गानों के टाइटल एक जैसे ही दिख रहे हैं. बस थोड़ा बदलाव है. यहां आप रंगीला और आशी का गाना सुन सकते हैं.


 

 

Advertisement
Advertisement