scorecardresearch
 

रियलिटी शो में खूनी खेल, स्टंट करते हुए कंटेस्टेंट का फूटा सिर, फिर हुआ ये

शो सर्वाइवर के पहले एपिसोड में 46 साल के कंटेस्टेंट Bruce Perreault नजर आए. अपने पहले ही टास्क में Bruce Perreault को सिर में इतनी खतरनाक चोट लगी कि वो बेहोश हो गए. शो में ब्रूस 20 मिनट भी नहीं टिक पाए और उन्हें घर का रास्ता दिखा दिया गया.

Advertisement
X
कंटेस्टेंट Bruce Perreault
कंटेस्टेंट Bruce Perreault

हॉलीवुड के हिट रियलिटी शो सर्वाइवर के सीजन 44 (Survivor Season 44) की शुरुआत काफी खराब हुई. इस शो पर अलग-अलग लोग खतरनाक टास्क में हिस्सा लेकर पड़ाव में आगे बढ़ते हैं. हालांकि शो के पहले ही एपिसोड में एक कंटेस्टेंट बुरी तरह जख्मी हो गया. चोट इतनी बुरी थी कि शख्स को अस्पताल भेजना पड़ा. इसके बाद उसे शो से भी बाहर कर दिया गया.

कंटेस्टेंट को लगी भयंकर चोट

शो सर्वाइवर के पहले एपिसोड में 46 साल के कंटेस्टेंट Bruce Perreault नजर आए. रोड आइलैंड के रहने वाले ब्रूस पेशे से एक इंश्योरेंस एजेंट हैं. अपने पहले ही टास्क में Bruce Perreault को सिर में इतनी खतरनाक चोट लगी कि वो बेहोश हो गए. शो में ब्रूस 20 मिनट भी नहीं टिक पाए और उन्हें घर का रास्ता दिखा दिया गया.

टीका ट्राइब के कंटेस्टेंट Bruce Perreault को शो के दौरान पहला फिजिकल टास्क दिया गया था. इसमें उन्हें और बाकी कंटेस्टेंट्स को बीच पर जाकर रेत में लेटना था और फिर रेंगते हुए लकड़ी के बने दो स्ट्रक्चर के नीचे से निकलना था. ब्रूस ने पहले स्ट्रक्चर को काफी आसानी से और जल्दी पार कर लिया, लेकिन दूसरे के नीचे जाने से पहले उनका सिर लकड़ी के फट्टे में जा लगा. फट्टा लगने से उनका सिर फट गया और उसमें से खून बहने लगा.

Advertisement
कॉन्टेस्टेंट Bruce Perreault

ब्रूस ने खुद को किसी तरह संभालते हुए रेस को पूरा करने की कोशिश की. इस दौरान शो के होस्ट Jeff Probst उनसे लगातार पूछते रहे कि क्या वो ठीक है. जेफ ने कंटेस्टेंट से कहा था, 'जब भी आपको रुकना हो, आप मुझे बताना.' आखिरकार ब्रूस अपने चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए और गिरकर बेहोश हो गए. इसके बाद शो के होस्ट ने टास्क को रोककर मेडिकल टीम को मदद के लिए बुलाया.

सर्वाइवर शो के कंटेस्टेंट्स

शो से बाहर हुए ब्रूस

मेडिकल टीम को Bruce Perreault ने बताया कि उन्हें थोड़ा अजीब महसूस हो रहा है. हालांकि शाम होने तक कंटेस्टेंट की हालत और ज्यादा खराब हो गई. दोबारा मेडिकल टीम के चेकअप में ब्रूस ने उन्हें बताया कि उनका सिर दर्द से फट रहा है. ऐसे में शो के मेकर्स ने उन्हें बाहर निकालने का फैसला किया. होस्ट जेफ ने इस बारे में कॉन्टेस्टेंट ब्रूस को बताया और उन्हें घर भेज दिया. उनकी टीम के साथियों ने उन्हें भारी मन से अलविदा कहा. शो के अंत में टीम को अपडेट दिया गया कि अब ब्रूस ठीक हैं और उन्हें कोई खतरा नहीं है. 

 

Advertisement
Advertisement