scorecardresearch
 

18 साल की उम्र में देखा पेरेंट्स का तलाक, पिता से टूटा रिश्ता, एक्ट्रेस बोली- अब नहीं होती बात

हिलेरी डफ हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आईं. यहां एक्ट्रेस ने अपने पेरेंट्स के अलग होने के इमोशनल असर के बारे में बात की. उनके माता-पिता, रॉबर्ट और सूसन डफ ने 20 साल साथ रहने के बाद 2008 में अपनी तलाक ले लिया था. 

Advertisement
X
छलका हिलेरी डफ का दर्द (Photo: Instagram/@hilaryduff/@vinceaung)
छलका हिलेरी डफ का दर्द (Photo: Instagram/@hilaryduff/@vinceaung)

हॉलीवुड एक्ट्रेस हिलेरी डफ ने अपने ब्रांड-न्यू म्यूजिक एल्बम का ऐलान कर दिए है. हिलेरी लगभग एक दशक के बाद म्यूजिक की दुनिया में वापसी कर रही हैं. Luck… or Something नाम का यह उनका छठा स्टूडियो एल्बम है. ये एल्बम रिलीज होते ही चार्ट्स पर छा गया है और बढ़िया परफॉर्म कर रहा है. इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन को आकार देने वाले कुछ गहरे पर्सनल अनुभवों पर बात की.

हिलेरी डफ का छलका दर्द

हाल ही में जय शेट्टी के पॉडकास्ट On Purpose में हिलेरी डफ को देखा गया. यहां एक्ट्रेस ने अपने पेरेंट्स के अलग होने के इमोशनल असर के बारे में बात की. उनके माता-पिता, रॉबर्ट और सूसन डफ ने 20 साल साथ रहने के बाद 2008 में तलाक ले लिया था. एक्ट्रेस ने याद किया, 'मेरे माता-पिता का तलाक तब हुआ जब मैं करीब 18 साल की थी. मुझे लगता है कि वह वाकई बहुत कठिन समय था, क्योंकि मैं थोड़ी-बहुत वयस्क हो चुकी थी. और फिर आप सोचते हैं, क्या उन्होंने सिर्फ हमें इस पॉइंट तक पहुंचाने के लिए साथ रहना जारी रखा? और अब आपको गिल्ट महसूस होता है कि वे खुश नहीं थे.'

हिलेरी डफ ने बताया कि पेरेंट्स के तलाक के बाद की स्थिति देखना खास तौर पर चुनौतीपूर्ण था. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता का एक दूसरे से बात करना मुश्किल हो गया था, जिससे अक्सर बहस होती थी. इन अनुभवों ने एक्ट्रेस को अपने एक्स हसबैंड और एनएचएल प्लेयर माइक कॉमरी से अलगाव को अलग तरीके से अप्रोच करने के लिए प्रेरित किया. हिलेरी ने माइक से साल 2016 में तलाक लिया था. दोनों का एक बेटा है जिसका नाम लूका है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hilary Duff (@hilaryduff)

पिता से नहीं होती बात

डफ के अनुसार, माता-पिता के संघर्षों ने उन्हें अपनी स्थिति में अलग तरीका अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा, 'जब मेरी बारी आई तलाक की, तो मैंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं होने दूंगी.' हम जितना हो सके छुट्टियां साथ मनाएंगे. यह हमेशा आसान नहीं था, लेकिन वैकल्पिक से कहीं ज्यादा आसान लगा.'

हिलेरी डफ अब म्यूजिशियन और प्रोड्यूसर मैथ्यू कोमा संग हैं. दोनों ने 2019 में शादी की थी. उनके तीन बच्चे हैं. एक्ट्रेस आज भी एक्स हसबैंड कॉमरी के साथ अपने बेटे लूका की परवरिश कर रही हैं. एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि उनके पिता रॉबर्ट डफ के साथ उनका रिश्ता आजकल खासा करीब नहीं है. उन्होंने कहा, 'हम बहुत कम बात करते हैं.'

साथ ही उन्होंने कहा कि पिता से दूरी ने उन्हें 'बहुत सारे सवालों के जवाबों' के बिना छोड़ दिया है. उन्होंने आगे कहा, 'आप एक तरफ की बात सुनते हैं और फिर उसमें से जो विश्वास करते हैं, लेते हैं, और दूसरी तरफ भी ऐसा ही. मुझे लगता है कि अगर परिवार बहुत ड्रामेटिक तरीके से टूट जाए तो यह वाकई कठिन है. कभी-कभी वापस रास्ता ढूंढना मुश्किल होता है. और कुछ लोग चाहते हैं, कुछ नहीं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement