scorecardresearch
 

चार अलग सालों में मिली एक ही आदमी की लाश, OTT पर ये सीरीज उड़ाएगी आपके होश

क्रिएटर पॉल टॉमलिन की बनाई सीरीज 'बॉडीज' में सस्पेंस, थ्रिल, टेंशन और ट्विस्ट से भरे 8 एपिसोड हैं. लेखक सी स्पेंसर की ग्राफिक नॉवल 'बॉडीज' पर आधारित इस शो में 2023 से लेकर 1890 तक की कहानी दिखाई गई है. शो में लंदन की लॉन्गहार्वेस्ट लेन में एक ही शख्स की लाश 4 अलग टाइम पीरियड में मिलती है.

Advertisement
X
नेटफ्लिक्स सीरीज 'बॉडीज' से एक सीन (Photo: Instagram/@Netflix)
नेटफ्लिक्स सीरीज 'बॉडीज' से एक सीन (Photo: Instagram/@Netflix)

हमारी दुनिया कई रहस्यों से भरी है. इस बात में सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कई और लोग भी विश्वास करते हैं. धरती में ऐसा बहुत कुछ हुआ है, जिसके बारे में जानने के बाद आपको लगता है कि ये कैसे हो सकता है? इसके पीछे कौन था? आज भी दुनिया में बहुत-से रहस्य हैं, जिनसे पर्दा उठा पाना इंसान से लेकर साइंस तक के लिए नामुमकिन है. ऐसे ही रहस्य में लिपटी है नेटफ्लिक्स की लिमिटेड सीरीज 'बॉडीज'.

क्रिएटर पॉल टॉमलिन की बनाई इस सीरीज में सस्पेंस, थ्रिल, टेंशन और ट्विस्ट से भरे 8 एपिसोड हैं. लेखक सी स्पेंसर की ग्राफिक नॉवल 'बॉडीज' पर आधारित इस शो में 2023 से लेकर 1890 तक की कहानी दिखाई गई है. कहानी की शुरुआत होती है आज के दिन में लंदन की डिटेक्टिव सहरा हसन (Amaka Okafor) के एक रैली में निगरानी करने से. उसे लॉन्गहार्वेस्ट लेन नाम की जगह पर एक डेड बॉडी मिलती है.

1941 में डिटेक्टिव चार्ल्स व्हाइटमैन (Jacob Fortune-Lloyd) को लंदन में धमाके के बाद एक कॉल आती है. उसे कहा जाता है कि वो एक डिलीवरी के लिए लॉन्गहार्वेस्ट लेन जाए. यहां भारी बारिश के बीच व्हाइटमैन को एक डेड बॉडी मिलती है. 1890 में लंदन के व्हाइट चैपल के डिटेक्टिव अल्फ्रेड हिलिंगहेड (Kyle Soller) को लॉन्गहार्वेस्ट लेन बुलाया जाता है, जहां उसे एक डेड बॉडी मिलती है. दिलचस्प बात ये है कि इन अतीत से लेकर आज तक के वक्त में इन तीनों लोगों को तीन अलग-अलग लोगों की नहीं बल्कि एक ही शख्स की बॉडी मिली है. जी हां, तीनों को सेम बॉडी, सेम जगह पर मिली है. इतना ही नहीं, बॉडी का हाल भी सेम है. ये डेड बॉडी न्यूड है, शख्स को एक आंख में गोली मारी गई है, मगर उसके शरीर में कोई बुलेट नहीं है. इसके अलावा उसकी कलाई पर एक अजीब-सा टैटू बना है.

Advertisement

अगर आपका सिर इसी से घूम रहा है तो चीजों को थोड़ा और उलझाते हैं. साल 2053 में लंदन में एक फालतू बातें करने वाले कमांडर (स्टीफन ग्राहम) और डिटेक्टिव आइरिस मेपलवुड (शीरा हास) को फिर से लॉन्गहार्वेस्ट लेन में वही सेम बॉडी मिलती है. तो अब चार अलग टाइम पीरियड में, चार अलग लोगों को एक ही इंसान की बॉडी मिल चुकी है. इसका नाता किसी क्लट से हो सकता है, 2023 में हुई किसी ट्रैजेडी से हो सकता है या फिर भविष्य में होने वाली बड़ी चीज से भी हो सकता है.

पॉल टॉमलिन ने इन चारों स्टोरीलाइंस को बखूबी से मेंटेन किया है. कहानी कभी आगे, तो कभी पीछे जाती है, मगर इसमें आपकी दिलचस्पी काफी हद तक बनी रहती हैं. लंदन में हर वक्त के हिसाब से हुए बदलाव आपको अलग-अलग पीरियड से जुड़ने में मदद करते हैं. तो प्रोडक्ट डिजाइन और कॉस्टयूम भी हर पीरियड को एक दूसरे से अलग बनाती हैं. मिस्ट्री को सॉल्व करने के साथ-साथ सीरीज में और भी बहुत कुछ चल रहा है. इसमें होमोफोबिया, एंटी सेमिटिज्म और इस्लामोफोबिया जैसे विषयों को भी छुआ गया है. अगर आपको टाइम ट्रैवलिंग वाली कहानियां पसंद हैं, तो 'बॉडीज' सीरीज आपको पसंद आएगी. IMDb पर इसे 7.3 रेटिंग मिली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement