बॉलीवुड के फेमस स्क्रीन राइटर और लेखक सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. खराब तबीयत के चलते उन्हें मंगलवार, 17 फरवरी की सुबह उन्हें अस्पताल ले जाता गया था. हालांकि उनकी बीमारी का खुलासा नहीं किया गया है. पिता को देखने बेटे सलमान खान अस्पताल पहुंचे. सलमान और सलीम खान का बॉन्ड हमेशा से ही बेहद गहरा है. वो सलीम ही थे, जिन्होंने कहा था कि एक दिन सलमान खान 'क्लट स्टार' बनेंगे.
इस पल को खुद सलमान खान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दौरान किया गया था. 2023 में बिग बॉस का सीजन 17 टेलिकास्ट हुआ था. इसके एक एपिसोड में सलमान की भतीजी अलिजेह अग्निहोत्री अपनी डेब्यू फिल्म 'फर्रे' को प्रमोट करने के लिए पहुंची थीं. उन्हें बिग बॉस 17 के सेट का दौरा कराते हुए सलमान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'मैंने प्यार किया' के रिलीज होने से पहले पिता की कही बातें याद की थीं.
सलमान से पिता ने कही थे ये बात
उन्होंने अपनी भतीजी से कहा था, 'जब मैंने, मैंने प्यार किया की थी, जब डैडी ने यानी आपके नाना ने पिक्चर देखी और उन्होंने कहा तुमको क्या लगता है तुम स्टार बनोगे?' फिर उन्होंने याद किया कि पिता ने क्या कहा था. सलमान ने आगे कहा, 'उन्होंने कहा था कि तुम स्टार बनोगे, तुम कल्ट स्टार बनोगे.' सलमान ने यह भी याद किया कि पिता ने कहा था कि उन्हें रोकने वाले सिर्फ वो खुद ही होंगे.
सलमान ने पिता की ही सलाह अपनी भतीजी को दी थी. सलीम खान की भावना दोहराते हुए उन्होंने अलिजेह से कहा था, 'अगर स्टार नहीं बनीं तो एक्टर तो बनोगी ही, क्योंकि मैंने तुम्हें काम करते देखा है और तुम अच्छा कर रही हो.'
एक बार जब सलमान 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर आए थे, तो उन्होंने पिता सलीम खान के डेली रूटीन और आदतों के बारे में बात की थी. एक्टर ने खुलासा किया था कि उनके पिता दिन में दो बार भरपेट खाना खाते हैं, जिसमें 'दो-तीन पराठे, चावल, मीट और डेजर्ट' शामिल होते हैं. उन्होंने सलीम के रोजाना वॉकिंग रूटीन के बारे में भी बात की थी, जो उनके बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स से बैंडस्टैंड एरिया तक होती है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में हैं. परिवार के सभी सदस्य अस्पताल पहुंचे हुए हैं. इनमें उनकी बड़ी बेटी अलवीरा खान, दामाद अतुल अग्निहोत्री, पोता अयान अग्निहोत्री और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा शामिल हैं. देश भर के फैंस सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.