scorecardresearch
 

महाराजा लुक में विराट-अनुष्का की शादी में घुसा था अनजान शख्स, सिक्योरिटी ने ऐसे पकड़ा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर नया खुलासा हुआ है. कपल की शादी में एक अनजान शख्स बाराती बनकर घुसा था. कैसे वो पकड़ा गया और शादी से बाहर निकाला गया, पूरा किस्सा जानें.

Advertisement
X
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी का किस्सा (PHOTO: Instagram @anushkasharma)
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी का किस्सा (PHOTO: Instagram @anushkasharma)

2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लैविश वेडिंग का सबसे ज्यादा बज रहा था. इटली के टक्सनी में कपल की इंटीमेट वेडिंग को बस 40 लोगों ने अटेंड किया था. करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स इस सेलिब्रेशन का हिस्सा थे. सालों बाद विरुष्का की शादी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. कड़ी सिक्योरिटी के बावजूद एक शख्स ने कपल की वेडिंग को गेटक्रैश किया था.

विराट-अनुष्का की शादी में अनइंवाइटेड गेस्ट

विराट-अनुष्का की शादी के लिए हायर की गई सिक्योरिटी एजेंसी के फाउंडर यासीन खान ने ये राज खोला है. हिंदी रश संग बातचीत में याशाीन ने बताया कि वो गेटक्रैशर राजा महाराजा के लुक में था. BMW से वो आया था. दो सिक्योरिटी वाले बाउंसर्स सफारी में थे. मैं मेन इवेंट में था. हम लोग ज्यादातर गेटक्रैशर्स का चेहरे देखकर उन्हें पहचान जाते हैं. इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने हमें बताया कि इस शख्स पर डाउट लग रहा है. गेट पर लगी सिक्योरिटी ने उस शख्स को अंदर जाने दिया. मैं उस शख्स पर नजर रखने लगा. वो एक कोने में खड़ा था, जैसे ही कोई सेलेब्रिटी आए, उनके साथ फोटो लेता. फिर दोबारा कोने में जाकर खड़ा हो जाता. हमें उसपर शक हुआ.

''मैंने इंक्वायरी की. तो उसने किसी बड़े आदमी का नाम लिया. बताया कि वो शादी में नहीं आ सके तो मुझे विराट-अनुष्का को विश करने के लिए भेजा है. मैं विराट के मैनेजर के पास गया. उन्होंने बताया कि गेटक्रैशर जिस गेस्ट का नाम लेकर शादी में घुसा है, उन्हें दिल्ली के रिसेप्शन के लिए इंवाइट किया गया है. मैंने ये बात गेटक्रैशर को बताई. उस शख्स ने थोड़ा बहुत एटीट्यूड दिखाया और वहां से चला गया. ''

Advertisement

यासीन ने बताया कि गेटक्रैशर अलग-अलग रणनीति के तहत ऐसी बड़ी शादियों और पार्टियों में घुसते हैं. किसी को सेलेब्रिटीज के साथ फोटो क्लिक करानी होती है. तो कोई अपने बिजनेस को प्रमोट करने के मकसद से पार्टी में घुसता है. इन गेटक्रैशर्स को पकड़ने के लिए काफी अलर्ट होना पड़ता है.

बात करें विराट-अनुष्का की तो, कपल सालों बाद भी हैप्पली मैरिड है. उनके दो बच्चे हैं. बेटा अकाय और बेटी वामिका. कपल बच्चों की पहचान छिपाकर रखता है. अभी तक उन्होंने ऑफिशियली बच्चों का फेस रिवील नहीं किया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement