scorecardresearch
 

विक्रम भट्ट की 'खिलौने' में पेमेंट का खेल! क्रू ही नहीं, लीड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयंका को भी नहीं मिली फीस

हाल ही में जेल से बाहर आए विक्रम भट्ट का नाम फिर विवादों में है. '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'खिलौने' के क्रू ने भी पेमेंट ना मिलने के आरोप लगाए हैं. लीड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयंका की भी पेमेंट अटकने का आरोप सामने आया है.

Advertisement
X
विक्रम भट्ट ने बिना पेमेंट निपटाए एक्ट्रेसस से करवाया काम! (Photo: Instagram/@goenkaanupriya; wikipedia)
विक्रम भट्ट ने बिना पेमेंट निपटाए एक्ट्रेसस से करवाया काम! (Photo: Instagram/@goenkaanupriya; wikipedia)

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट एक के बाद एक विवादों में बने ही हुए हैं. चीटिंग केस में जेल गए विक्रम कुछ दिन पहले ही बेल पर रिहा हुए हैं. मगर उनके नाम से नए विवाद फिर सामने आने लगे हैं. हाल ही में सामने आया था कि विक्रम ने अपनी 2023 में आई फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के क्रू मेंबर्स की पेमेंट क्लियर नहीं की है. उनकी आने वाली फिल्म 'खिलौने' के क्रू ने भी पेमेंट न करने का आरोप लगा दिया है. अब सामने आया है कि 'खिलौने' के क्रू ही नहीं, लीड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयंका की भी पेमेंट नहीं दी गई है.

एक्ट्रेस को बिना पेमेंट किए विक्रम ने शूट कर ली फिल्म
2022 में विक्रम ने अपने मेंटोर महेश भट्ट के साथ अपनी नई फिल्म 'खिलौने' अनाउंस की थी. तब उनका कहना था कि ये फिल्म इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स को टक्कर देगी. लेकिन कुछ दिन पहले ही सामने आया है कि विक्रम ने इस फिल्म के लिए कई क्रू मेंबर्स को पेमेंट नहीं दी है. अब पता चला है कि विक्रम ने 'खिलौने' की एक्ट्रेस को भी फीस नहीं दी है.

बॉलीवुड हंगामा को 'खिलौने' पर काम कर चुके एक सूत्र ने बताया है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयंका को भी पूरी पेमेंट नहीं दी गई है. उसने यह भी दावा किया कि फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति का नुकसान हुआ है. 'अनुप्रिया गोयंका को कुछ निश्चित दिनों के लिए पेमेंट दी गई थी. हालांकि, फिल्म के फाइनल शेड्यूल के 15 दिनों के लिए उन्हें अभी भी पेमेंट नहीं मिली है' सूत्र ने दावा किया. अनुप्रिया की मैनेजमेंट ने ये बात कन्फर्म करते हुए कहा, 'हां, बार-बार याद दिलाने और फॉलो-अप लेने के बावजूद, उन्हें पूरी पेमेंट नहीं दी गई है.'

Advertisement

बड़े विवादों में है विक्रम भट्ट का नाम
'गुलाम', 'राज', 'आवारा पागल दीवाना' और '1920' फ्रेंचाइजी की फिल्में बना चुके विक्रम भट्ट का नाम पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में है. पिछले साल दिसंबर में राजस्थान पुलिस ने विक्रम और उनकी पत्नी को करोड़ों के चीटिंग केस में अरेस्ट करके जोधपुर जेल भेज दिया था. आरोप है कि विक्रम ने इंदिरा आईवीएफ के फाउंडर्स पर बायोपिक बनाने का वादा करके इनवेस्टमेंट करवाई थी, लेकिन फिल्म नहीं बनाई.

हाल ही में विक्रम की पिछली फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के कई क्रू मेंबर्स ने उन पर पेमेंट क्लियर न करने का आरोप लगाया था. रिपोर्ट्स बताती हैं कि करीब 10 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 17 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड बिजनेस करके स्लीपर हिट साबित हुई थी. पर इसके बावजूद विक्रम ने क्रू की पेमेंट क्लियर नहीं की. अभी विक्रम ने इन आरोपों का जवाब भी नहीं दिया था कि 'खिलौने' पर काम कर चुके लोग भी आरोप लगाने लगे हैं. अब देखना है कि विक्रम की तरफ से इस पर कोई जवाब आता है या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement