scorecardresearch
 

कार है या प्राइवेट जेट? शाहरुख खान ने खरीदी भारत की सबसे महंगी कार, अमेरिका से मंगवाई

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने लिए विदेश से एक ऐसी कार मंगवाई है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है. इस कार की क्या खासियत है. जानिए

Advertisement
X
शाहरुख खान ने खरीदी नई कार (Photo: ITG/@Iamsrk)
शाहरुख खान ने खरीदी नई कार (Photo: ITG/@Iamsrk)

जब बात नवाबी शौक और बादशाहत की आती है, तो बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान का मुकाबला कोई नहीं कर सकता. अपनी एक्टिंग से दुनिया भर के करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में किंग खान ने अपने कार कलेक्शन में एक ऐसी बेशकीमती सवारी शामिल की है, जिसने ऑटोमोबाइल जगत में हलचल मचा दी है.

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान अब दुनिया की सबसे मशहूर और ताकतवर मानी जाने वाली अमेरिकी SUV 'कैडिलैक एस्केलेड' (Cadillac Escalade) के मालिक बन गए हैं. खास बात यह है कि यह कार भारत में आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, जिसे शाहरुख ने खास तौर पर विदेश से इम्पोर्ट कराया है.

सड़कों पर चलता-फिरता फाइव स्टार होटल
शाहरुख खान की यह नई सवारी महज एक कार नहीं, बल्कि सड़क पर चलता-फिरता एक प्राइवेट लाउंज है. कैडिलैक एस्केलेड को अपनी विशाल बनावट और राजसी ठाट-बाट के लिए जाना जाता है. चूंकि कैडिलैक भारत में अपनी कारें नहीं बेचती, इसलिए इसे विदेश से मंगाने और टैक्स आदि जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹4 करोड़ से ₹5 करोड़ के बीच होने का अनुमान है. हाल ही में जब शाहरुख को इस एसयूवी में देखा गया, तो इसकी भव्यता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की कीमत अमेरिका में 90 से डेढ़ करोड़ रुपये (INR) तक है लेकिन इंडिया में इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स के कारण इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है.
 

Advertisement

फीचर्स ऐसे जो प्राइवेट जेट को दे दें मात
इस अमेरिकी एसयूवी की खूबियां इसे दुनिया की दूसरी कारों से कोसों आगे खड़ा करती हैं. इसमें 6.2-लीटर का दमदार V8 इंजन लगा है, जो इसे बेमिसाल ताकत देता है. कार के अंदर घुसते ही आपको 38-इंच की विशाल कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिखाई देती है, जो डैशबोर्ड की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. मनोरंजन के लिए इसमें 36-स्पीकर वाला AKG ऑडियो सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा, नाइट विजन, ऑगमेंटेड रियलिटी नैविगेशन और अडैप्टिव एयर सस्पेंशन जैसे अत्याधुनिक फीचर्स इसे किसी लग्जरी जेट जैसा अहसास कराते हैं.

रफ्तार और आराम भरपूर
7 से 8 लोगों की बैठने की क्षमता वाली इस एसयूवी में सफर करना किसी 5 स्टार होटल में बैठने जैसा सुकून देता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह कार सुस्त है. अपने अंदर-भरकम वजन के बावजूद, यह शक्तिशाली एसयूवी महज 4.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. मैग्नेटिक राइड कंट्रोल और सुपर क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स ड्राइवर और पैसेंजर, दोनों के सफर को बेहद सुरक्षित और आरामदायक बना देते हैं.

फिल्म 'किंग' की तैयारियों के बीच नया शौक
शाहरुख खान का यह नया अवतार ऐसे समय में सामने आया है जब उनके फैंस उनकी अगली बड़ी फिल्म 'किंग' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं. बता दें कि 'किंग' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे., यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement