scorecardresearch
 

VIDEO: Sangeeta Bijlani ने किया ढोल पर डांस, फैन्स को पसंद आया एक्ट्रेस का अंदाज

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक वेडिंग में डीजे पर थिरकती नजर आ रही हैं. संगीता बिजलानी 'गुड़ नाल इश्क मिठा' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. बैकग्राउंड में ढोल बीट्स सुनाई दे रही हैं. बालों को संगीता ने खुला रखा है और ब्लैक शिमरी साड़ी पहनी हुई है.

Advertisement
X
संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी
स्टोरी हाइलाइट्स
  • संगीता बिजलानी ने किया डांस
  • एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

पूर्व एक्ट्रेस और 1980 मिस इंडिया विजेता संगीता बिजलानी बहुत कम ही पब्लिक में नजर आती हैं. कुछ दिनों पहले 61 साल की यह एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं. अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक वेडिंग में डीजे पर थिरकती नजर आ रही हैं. संगीता बिजलानी 'गुड़ नाल इश्क मिठा' पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. बैकग्राउंड में ढोल बीट्स सुनाई दे रही हैं. बालों को संगीता ने खुला रखा है और ब्लैक शिमरी साड़ी पहनी हुई है. 

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
संगीता बिजलानी ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "गुड़ नाल इश्क मिठा ओ हो, रात में डांस कर रही हूं." एक फैन ने उनके इस वीडियो पर कॉमेंट कर लिखा, "आपकी खूबसूरती से हम सभी काफी ऑब्सेस्ड रहते हैं." इसके अलावा कई फैन्स संगीता के वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

संगीता बिजलानी इंडस्ट्री में कमबैक करना चाहती हैं. वह एक अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं. कुछ समय पहले संगीता बिजलानी को सलमान खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रूथ' की स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट किया गया था. बहुत साल पहले संगीता बिजालीन और सलमान खान शादी करने वाले थे, लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने क्रिकेटर अजरुद्दीन संग शादी रचा ली. दोनों साल 2010 में अलग हो गए और डिवोर्स ले लिया. 

Advertisement

सलमान खान संग कैसा है संगीता बिजलानी का रिश्ता? एक्ट्रेस बोलीं- दोस्ती की है...

संगीता बिजालीन को सलमान खान और उनके परिवार संग एक साथ सेलिब्रेट करते हुए कई बार देखा गया है. सलमान संग संगीता की दोस्ती और बॉन्डिंग काफी अच्छी नजर आती है. अपनी सलमान संग बॉन्डिंग पर बात करते हुए संगीता ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि अच्छा लगता है, जब आप उन लोगों के साथ होते हो जिन्हें आप लंबे अरसे से जानते हो.दोस्ती की है, निभानी तो पड़ेगी.

 

Advertisement
Advertisement