scorecardresearch
 

'मां जैसी बीवी चाहिए', क्यों शादी नहीं कर रहे सलमान? जब सलीम खान ने किया था रिवील

सलमान खान आज भी सिंगल हैं. उन्होंने शादी नहीं की है. एक बार पिता सलीम खान ने उनके शादी न करने की वजह बताई थी. वो बोले थे कि सलमान अपनी गर्लफ्रेंड्स को कंवर्ट करने की कोशिश करता है. वो उनमें मां की छवि ढूंढता है.

Advertisement
X
सलमान क्यों नहीं कर रहे शादी? (Photo: Yogen Shah)
सलमान क्यों नहीं कर रहे शादी? (Photo: Yogen Shah)

देशभर से फैंस दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान के स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं. सलीम को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया. उनके परिवार के कई सदस्यों के साथ-साथ सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे और परिवार के इस मुश्किल समय में वो काफी परेशान नजर आए. 

खान परिवार एक दूसरे के बेहद करीबी माना जाता है. सलीम खान और उनके बड़े बेटे सलमान के बीच भी गहरा नाता है. अपने बीच के रिश्ते से लेकर सलमान के शादी न करने के फैसले तक के बारे में सलीम कई बार बात कर चुके हैं. सलीम खुलकर बताते हैं कि सलमान अपनी हर गर्लफ्रेंड में अपनी मां की छवि ढूंढते हैं.  

सलमान खान भले ही 60 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी वो एलिजिबल बेचलर माने जाते हैं. सलीम ने कोमल नाहटा के साथ एक पुराने इंटरव्यू में सलमान के शादी न करने की वजह बताई थी. 

गर्लफ्रेंड्स में मां जैसा बदलाव चाहता है सलमान

उन्होंने कहा था कि सलमान चाहता है कि उसकी पत्नी घर और बच्चों का ख्याल रखे. लेकिन साथ ही वो महत्वाकांक्षी हीरोइनों की ओर आकर्षित भी होता है. उन्होंने कहा था कि- सलमान की सोच में बहुत कंफ्लिक्ट है, जो शादी न करने की एक वजह है. सलमान ज्यादातर उन लोगों की ओर आकर्षित होता है जिनके साथ वो काम करता है. वो रोमांचक और अच्छे दिखने वाले लोग होते हैं और साथ काम करने के दौरान आकर्षण होता है. 90% मामलों में ये उसके फिल्म की हीरोइन होती है. तो कमिटमेंट हो जाता है और प्यार हो जाता है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा- लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली लड़कियों का लक्ष्य करियर बनाना और ऊंची पोस्ट हासिल करना होता है. इसमें कोई गलत बात नहीं है, लेकिन सलमान चाहता है कि शादी के बाद वो घर पर रहें.

सलमान के पार्टनर से बच्चों का ख्याल रखने की उम्मीद पर सलीम ने कहा- अब जब कमिटमेंट शुरू हो गया और वो मिलने लगे, तो वो उन्हें बदलने की कोशिश करता है. और उनमें अपनी मां की तलाश करता है. ये मुमकिन नहीं है. वो चाहता है कि वो बच्चे स्कूल छोड़ने जाएं जैसे उनकी मां करती थीं. नाश्ता बनाएं, होमवर्क करवाएं, घर के सारे बाकी काम करें. फिल्मों में काम करने वाली लड़की से ये उम्मीद करना मुमकिन नहीं. कोशिश करें तो भी नहीं हो सकता.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement