scorecardresearch
 

मूंछें-सिर पर पगड़ी पहने दिखे सलमान, रितेश देशमुख की राजा शिवाजी से सामने आया पहला लुक

सलमान खान ने रितेश देशमुख की पीरियड-ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो किया है. थिएटर से उनका पहला लुक भी सामने आया है. फिल्म में सलमान छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक बने हैं.

Advertisement
X
'राजा शिवाजी' फिल्म में सलमान (Photo: X@cbhushanamazon/Screengrab)
'राजा शिवाजी' फिल्म में सलमान (Photo: X@cbhushanamazon/Screengrab)

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख आज थिएटर्स में अपनी सबसे बड़ी फिल्म 'राजा शिवाजी' लेकर आए हैं, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी मराठा सम्राठ छत्रपति शिवाजी महाराज की है, जिन्होंने स्वराज के लिए मुगलों की नाक में दम कर दिया था. रितेश शिवाजी महाराज के रोल में हैं. 

फिल्म राजा शिवाजी एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के मशहूर सितारे शामिल हैं. अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, विद्या बालन, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर समेत भाग्यश्री भी इस फिल्म में अहम रोल करती नजर आई हैं. रितेश की फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी हैं, हालांकि वो इसमें कैमियो कर रहे हैं. 

सलमान का धांसू कैमियो

रितेश देशमुख अपनी फिल्म की प्रमोशन के दौरान ये खुलासा पहले ही कर चुके हैं कि सलमान उनकी फिल्म में नजर आएंगे. हालांकि उन्होंने ये नहीं कंफर्म किया था कि उनका रोल क्या होगा. रिपोर्ट्स थीं कि सलमान छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जिवा महाले की भूमिका निभा रहे हैं. अब चूंकि फिल्म थिएटर्स में लग गई है, तो उनका लुक भी सामने आ चुका है. 

सोशल मीडिया पर अनगिनत यूजर्स ने राजा शिवाजी फिल्म से सलमान का लुक वायरल कर दिया है. इसमें हम सुपरस्टार को मूंछें और भगवे रंग की पगड़ी और कपड़ों में देख सकते हैं. साथ ही उनके माथे पर तिलक गया है, जो उन्हें पूरी तरह से जिवा महाले बनाता है. सलमान की एंट्री भी धांसू तरीके से होती है. 

Advertisement

वो अपने राजा शिवाजी को दुश्मन से बचाने के लिए खुद आगे आ जाते हैं और उसे खत्म करते हैं. थिएटर में सलमान मराठी में अपना डायलॉग बोलते नजर आते हैं. उनके एक छोटे से सीन ने थिएटर्स को स्टेडियम में बदल डाला है. लोग उन्हें देखकर तालियां-सीटियां बजा रहे हैं. ये मोमेंट सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

कैसे राजा शिवाजी में शामिल हुए सलमान?

फिल्म राजा शिवाजी में सलमान ने जिद्द करके रितेश देशमुख से रोल मांगा था. खुद एक्टर ने भी इसका खुलासा किया है. रितेश ने बताया कि उनकी पिछली दो फिल्में 'लय भारी' और 'वेड' में सलमान थे. ऐसे में जब सुपरस्टार को ये पता चला कि राजा शिवाजी में उनका कोई रोल नहीं होने वाला, तो उन्होंने रितेश से जिद्द की और खुद को इसमें शामिल किया. रितेश ने इसे सलमान संग पुरानी दोस्ती, प्यार और अपनापन बताया.

रितेश देशमुख ने हाल ही में सलमान खान की राजा शिवाजी में कास्टिंग को लेकर एक दिल छू लेने वाली बात शेयर की. उन्होंने बताया, 'मैं इस फिल्म के लिए उनके पास नहीं गया था. हम न्यू ईयर पर साथ थे. उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं फिल्म की शूटिंग कब शुरू कर रहा हूं. मैंने कहा, 'इस महीने शुरू हो रही है.' फिर उन्होंने पूछा, 'मैं कौन सा रोल कर रहा हूं?''

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, 'जब उन्हें बताया गया कि उनके लिए कोई रोल प्लान नहीं किया गया है, तो सलमान खान ने कहा, 'नहीं, नहीं, नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे इसमें होना ही है.'' रितेश ने आगे कहा कि इस बात ने उन्हें काफी इमोशनल कर दिया था. उन्होंने कहा, 'उनका अपनापन, वो गर्मजोशी, फीलिंग... मैं सोच रहा था कि मैंने अभी तक इस बारे में ठीक से सोचा भी नहीं था... लेकिन उन्होंने कहा, 'मेरा इस फिल्म में रोल होना चाहिए.' फिर एक रोल बना... और सलमान खान भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement