scorecardresearch
 

'काला हिरण' के प्रोड्यूसर ने सलमान खान के दोस्त को फंसाया! झूठ बोलकर शूट कराई फिल्म

गोविंद नामदेव को फिल्म काला हिरण में देखा गया है, जो सलमान खान के विवादित केस पर बनी है. एक्टर ने आरोप लगाया है कि उनसे झूठ बोलकर ये फिल्म शूट कराई गई, जबकि सलमान तो उनके दोस्त हैं.

Advertisement
X
'काला हिरण' फिल्म में गोविंद नामदेव (Photo: Social Media/ Instagram @beingsalmankhan)
'काला हिरण' फिल्म में गोविंद नामदेव (Photo: Social Media/ Instagram @beingsalmankhan)

बॉलीवुड की तरफ से जल्द काला हिरण नाम की फिल्म रिलीज होने वाली है, जो बताया जा रहा है कि सलमान खान पर आधारित है. इसकी स्टोरी सुपरस्टार के विवादित 1998 ब्लैकबक केस की है, जिसमें सलमान का किरदार काशिफ इकबाल निभा रहे हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया, जिसमें और भी कई एक्टर्स नजर आए. 

फिल्म काला हिरण में गोविंद नामदेव भी हैं, जिन्होंने सलमान के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. हाल ही में उन्होंने इस फिल्म में काम करने पर अपना पक्ष सामने रखा. गोविंद नामदेव का कहना है कि उनसे झूठ बोलकर फिल्म शूट कराई गई थी. अगर उन्हें जरा सी भी भनक होती कि इसमें सलमान को गलत तरीके से पेश किया गया है, तो वो इसमें कभी काम नहीं करते. एक्टर ने सुपरस्टार को अपना दोस्त बताया है. 

क्यों गोविंद नामदेव ने की फिल्म?

अमर उजाला संग बातचीत में गोविंद नामदेव कहते हैं- जैसे ही मैंने ट्रेलर देखा, मैं अंदर तक हिल गया. मुझे तुरंत समझ आ गया कि मुझे जिस काम के लिए शूट कराया गया था, मामला उससे बिल्कुल अलग है. हमें कभी नहीं बताया गया था कि फिल्म में सलमान खान से मिलता-जुलता किरदार बनाकर उसे इस तरह से गलत तरीके से पेश किया जाएगा. ट्रेलर देखते ही मुझे लगा कि मुझे अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया है. मुझे जो बताया गया था और जो बनाया गया, उसमें जमीन-आसमान का फर्क है.'

Advertisement

'सलमान और हम एक ही इंडस्ट्री से हैं, वो मेरे दोस्त हैं. मैं कभी उनके खिलाफ जाकर ऐसा कुछ नहीं कर सकता. अगर मुझे पहले पता होता कि फिल्म को इस तरह पेश किया जाएगा तो मैं उसी वक्त मना कर देता. सच पता होता तो मैं कभी ये फिल्म करता ही नहीं.' 

झूठी कहानी बताकर फंसाया

गोविंद नामदेव आगे ये भी बताते हैं कि प्रोड्यूसर अमित जानी ने उन्हें क्या कहकर फिल्म साइन कराई. उन्होंने कहा- मुझे कहा गया था कि हम ‘संभल’ नाम की फिल्म बना रहे हैं. पूरी कहानी संभल शहर, उसके धार्मिक इतिहास और भगवान कल्कि के आगमन से जुड़े प्रसंगों पर सुनाई गई थी. मुझे उसी फिल्म की शूटिंग समझाकर बुलाया गया था. मैं उसी भरोसे में वहां पहुंचा. उस वक्त मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बाद में कहानी पूरी तरह दूसरी दिशा में चली जाएगी. 

‘बाद में मुझसे कहा गया कि हम काला हिरण नाम की एक और फिल्म बना रहे हैं. इसमें सलमान खान से जुड़े काले हिरण केस में अदालत के अंदर जो कुछ हुआ था, बस वही दिखाया जाएगा. मुझे कहा गया कि सिर्फ कोर्ट का लंबा सीन है और आपको वही करना है. ये भी कहा गया कि हमारी तरफ से कुछ नया नहीं जोड़ा जा रहा. लोगों को सिर्फ वही दिखाना है जो अदालत में हुआ था. मुझे लगा अगर रिकॉर्ड में दर्ज चीजें ही दिखाई जा रही हैं तो इसमें गलत क्या है, इसलिए मैंने हां कह दिया.’

Advertisement

गोविंद नामदेव आगे कहते हैं कि उनके साथ बहुत बड़ी चीटिंग हुई है, उन्होंने जो भरोसा मेकर्स पर दिखाया था उसे तोड़ा गया है. काला हिरण फिल्म का ट्रेलर देखकर उन्हें बहुत बड़ा धक्का लगा है. गोविंद नामदेव ये भी कह रहे हैं कि वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग को अपना आदर्श नहीं मानते. उन्होंने आश्वासन दिया है कि वो बची हुई फिल्म की शूटिंग का हिस्सा नहीं बनने वाले. वो फिल्म छोड़ रहे हैं. 

कोर्ट तक पहुंचे सलमान

फिल्म काला हिरण रिलीज ना हो, इसके लिए सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने इस फिल्म पर रोक लगने की मांग की है. उनका कहना है कि इस फिल्म के मेकर्स उनकी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं. सलमान ने फिल्म के प्रोडक्शन से लेकर उसकी रिलीज और स्ट्रीमिंग तक पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग रखी है. अब देखना है कि क्या इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगेगी या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement