scorecardresearch
 

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में हरियाणा से 4 अरेस्ट, बिश्नोई गैंग के संपर्क में था शूटर

रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की. उन्होंने उन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनका डायरेक्टर के घर पर फायरिंग में पूरा हाथ था.

Advertisement
X
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पकड़े गए चार आरोपी (Photo: Instagram @itsrohitshetty)
रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पकड़े गए चार आरोपी (Photo: Instagram @itsrohitshetty)

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच और स्पेशल टास्क फोर्स ने हरियाणा के बहादुरगढ़ से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये एक जॉइंट ऑपरेशन था, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई है. उन चार आरोपियों को मुंबई पुलिस अपने साथ मुंबई शहर लेकर आ रही है. 

पकड़े गए रोहित शेट्टी फायरिं केस में चार आरोपी

हरियाणा STF के एसपी विक्रांत भूषण ने कहा- मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हमसे संपर्क किया था. मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी. हरियाणा STF और मुंबई पुलिस ने मिलकर बहादुरगढ़ से 4 आरोपी पकड़े. दीपक मेन शूटर था, विदेश में बैठे हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई से संपर्क में था. जानकारी मिली है कि अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ था फायरिंग में. चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. बाकी जानकारी मुंबई पुलिस देगी.

आरोपी दीपक ने डायरेक्टर के घर पर गोली चलाई थी. उसके बाकी साथी सन्नी और सोनू ने रोहित के घर के बाहर रेकी की थी. फिर आरोपी ऋतिक ने दीपक और उसके सीथी की छुपने में मदद की. अभी तक रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लगभग 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पहले सात लोगों को पुणे और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था. फिर 15 जनवरी को 4 आरोपी हरियाणा और राजस्थान के बॉर्डर पर गिरफ्तार किए गए. 

Advertisement
गिरफ्तार हुए चारों आरोपी

कैसे हुई फायरिंग की प्लानिंग?

बहादुरगढ़ से पकड़ा गया मेन शूटर दीपक विदेश में बैठे लारेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई से सीधे संपर्क में था. हरि और आरजू ने दीपक को रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने का टास्क दिया था. दीपक सोशल मीडिया के जरिए आरजू बिश्नोई के संपर्क में आया था, आरजू विदेश में मौजूद है. आरजू ने शुभम लोनकर, जो बाबा सिद्दीकी केस में वांटेड है, उससे बातचीत की. फिर उसके बाद रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का प्लान बनाया. दीपक को 50 हजार रुपए फायरिंग के लिए मिले थे. जिसके बाद और पैसे मिलने वाले थे.

शूटर सन्नी, सोनू और दीपक तीनों मुंबई गए थे. सन्नी और सोनू ने रोहित शेट्टी के घर की रेकी की थी. जबकि दीपक शर्मा ने फायरिंग की. उन्हें विदेशी हथियार भी मिले हुए थे. प्लानिंग के दौरान भी फायरिंग विदेशी हथियार से ही हुई. इस दौरान शूटर्स के पास 50 हजार रुपये आए थे और कहा गया था कि आगे और ज्यादा मोटा पैसा मिलेगा. एक और आरोपी ऋतिक यादव था, जो सन्नी और दीपक का कॉमन दोस्त था. ऋतिक सुपरवाइजर के रूप में हरियाणा में काम करता था. अब तक की जांच में पता चला है कि शूटर्स शुभम लोनकर से सीधे बात नहीं कर रहे थे. फायरिंग के बाद शूटर्स अलग-अलग जगहों पर छुपे रहे. दिल्ली-एनसीआर के कुछ ठिकानों पर रुके, कुछ होटलों में भी ठहरे. फिर 4-5 दिन बाद बहादुरगढ़ में एक खेत के अंदर वाले ठिकाने पर रुके हुए थे.

Advertisement

अब जिस मामले में ये केस दर्ज है, उसके आरोपियों को अब आगे की जांच के लिए मुंबई की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के इंस्पेक्टर सुनील पवार की टीम को दे दिया गया है. रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग का मामला 1 फरवरी की देर रात सामने आया था. इसके बाद से मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी थी. हरि बॉक्सर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. लेकिन अब पुलिस ने उन सभी आरोपियों को 15 दिनों में गिरफ्तार कर लिया है. अब आगे की कार्रवाई क्या होगी, ये देखने वाली बात है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement