scorecardresearch
 

US में रामायण का टीजर पहले दिखाना 'मेकर्स का लालच'? नमित मल्होत्रा बोले- दुनिया को दिखाना आसान नहीं!

भारत से पहले लॉस एंजेलिस में रामायण का टीजर दिखाने के लिए मेकर्स को कुछ लोग निशाने पर ले रहे थे. अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया है कि इंटरनेशनल रिवील उनके लिए क्यों जरूरी था. ये दुनिया में रामायण को पहुंचाने के लिए कितना जरूरी था.

Advertisement
X
भारत से पहले लॉस एंजेलिस में क्यों दिखाया गया रामायण का टीजर? (Photo: Screengrab)
भारत से पहले लॉस एंजेलिस में क्यों दिखाया गया रामायण का टीजर? (Photo: Screengrab)

नमित मल्होत्रा की रामायण का टीजर पहले 24 घंटों में ही खूब चर्चा बटोर चुका है. रणबीर बने राम, रामायण का ये शानदार स्केल और बैकग्राउंड स्कोर लोगों को बहुत भा रहा है. जबकि कुछ लोगों को फिल्म के CGI राक्षस, VFX की दिक्कतें और ग्राफिक विजुअल्स नहीं जंच रहे. मेकर्स के लिए अच्छी बात ये है कि फिल्म की तारीफें तो उनके काम आएंगी ही, मगर ये आलोचनाएं भी उनकी रामायण के प्रति लोगों की बड़ी उम्मीदें दिखा रही हैं. लोगों ने सीधा इस रामायण को रिजेक्ट नहीं किया है.

लेकिन रामायण के टीजर पर आ रहे मिक्स रिएक्शन से ज्यादा, बड़ी दिक्कत मेकर्स पर लगा एक दूसरा आरोप था. हनुमान जयंती पर भारत में टीजर रिवील करने से पहले, मेकर्स ने इसे एक दिन पहले लॉस एंजेलिस में शोकेस किया था. कई लोगों को ये बात पसंद नहीं आई थी और वो सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते दिखे.

मेकर्स को पैसों का लालच!
भारत में लॉन्च से पहले लॉस एंजेलिस में रामायण का टीजर दिखाए जाने से लोग नमित के इरादों पर सवाल करने लगे थे. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'भारत में क्या कमी है? ये एक भारतीय फिल्म है, तो इंडिया फर्स्ट क्यों नहीं?' वहीं एक यूजर ने नमित की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा था, 'सिर्फ भारत में हाइप क्रिएट करने के लिए ये ड्रामा किया जा रहा है. रामायण हमारी कहानी है. दूसरे देश में इसकी झलक पहले क्यों दिखाई गई? प्रोड्यूसर को सिर्फ पैसे चाहिए, लोगों के इमोशन्स का क्या!'

Advertisement

नमित मल्होत्रा ने दिया आलोचना का जवाब
गुरुवार को मुंबई में टीजर लॉन्च इवेंट पर नमित ने रामायण के इंटरनेशनल लॉन्च को लेकर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मकसद लालच नहीं, फिल्म के लिए देखा गया विजन है. नमित बोले, 'इसमें कोई भेदभाव नहीं है. संसार एक है, रामायण एक है, राम एक हैं'.

नमित ने आगे बताया कि उनके लिए इंटरनेशनल टीजर रिवील क्यों जरूरी था— 'हमारे लिए शूट के बीच में काम रोककर आना और लोगों से मिलना, अपनी फिल्म के बारे में अवेयरनेस क्रिएट करना बहुत मुश्किल है. हम टिकट बेचने नहीं निकले. हम रामायण को दुनिया भर में पहुंचाने निकले हैं'.

हॉलीवुड प्रोडक्शंस हैं रामायण की प्रेरणा
रामायण के टीजर में CGI से तैयार राक्षसों को लेकर भी बहस छिड़ी है. कुछ को ये नहीं पसंद आ रहे, तो कुछ को इनसे हॉलीवुड वाइब आ रही है. लेकिन नमित ने यह भी बताया है कि माइथोलॉजिकल कहानी को क्रिएट करने में हॉलीवुड की The Lord of the Rings जैसी फिल्में उनके लिए प्रेरणा बनी हैं.

रामायण के टीजर लॉन्च पर नमित ने कहा था, 'मैं लोगों को बताता था कि रामायण, LOTR वाले संसार में बेस्ड है. और इसकी कहानी Avatar से Gladiator को मिलाकर देखने जैसी है'. ये एक लाइन में कहा जा सकता है, लेकिन सोचकर देखिए— इसका LOTR जैसा स्केल है, उसमें Avatar जैसे क्रीचर हैं और एक ऐसा संसार है जिसकी मानवीयता और इमोशन Gladiator जैसे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement