scorecardresearch
 

'एक दिन' ने खोली साई पल्लवी की ह‍िंदी की पोल, कास्ट‍िंग पर उठे सवाल, 'रामायण' में डब होगी आवाज!

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी की हिंदी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म में उनकी आवाज डब करवाने पर विचार कर रहे हैं. जहां कुछ लोग उनकी कास्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं फैंस एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आए हैं.

Advertisement
X
साई पल्लवी ने हिंदी के लिए मांगी थी माफी (Photo: Instagram/@saipallavi.senthamarai)
साई पल्लवी ने हिंदी के लिए मांगी थी माफी (Photo: Instagram/@saipallavi.senthamarai)

नितेश तिवारी की 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. खबर है कि फिल्म के मेकर्स उनकी आवाज डब करवाने पर विचार कर रहे हैं. वजह उनकी गड़बड़ हिंदी की जानकारी बताई जा रही है, जिसे लेकर हाल ही में लोगों ने काफी सवाल उठाए. हालांकि जहां कुछ यूजर्स उनकी कास्टिंग पर निशाना साध रहे हैं, वहीं फैंस साई पल्लवी के सपोर्ट में भी खुलकर सामने आ गए हैं.

साई की हिंदी पर उठे सवाल

साई पल्लवी इस बड़ी पौराणिक फिल्म में माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं. लेकिन उनकी हिंदी डेब्यू फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स में उनका गहरा तमिल एक्सेंट सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं.

रिपोर्ट्स हैं कि,  रामायण की टीम चाहती है कि फिल्म की भाषा ज्यादा साफ, शुद्ध और न्यूट्रल लगे, क्योंकि ये बहुत बड़े स्तर की और सांस्कृतिक महत्व वाली फिल्म है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 'एक दिन' में साई पल्लवी का किरदार एक तमिल लड़की का था, इसलिए वहां उनका एक्सेंट फिट बैठता था. लेकिन रामायण में माता सीता के किरदार के लिए ज्यादा निखरी हुई हिंदी की जरूरत महसूस की जा रही है.

'एक दिन' के नतीजे ने बनाई असमंजस की स्थिति

साई पल्लवी की हिंदी को लेकर बहस तब और बढ़ गई जब एक दिन के प्रमोशनल इवेंट की कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. कुछ लोगों ने रामायण में उनकी कास्टिंग पर सवाल उठाए, तो कई फैंस उनके समर्थन में भी सामने आए. उनका कहना था कि भारतीय सिनेमा में भाषा की दिक्कत कोई नई बात नहीं है.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है साई पल्लवी ने ये फिल्म इसलिए की ताकि वो रामायण में सीता के रोल के लिए अपनी हिंदी और डायलॉग डिलीवरी बेहतर कर सकें. वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- साई पल्लवी को बेसिक हिंदी तक नहीं आती और अब वो सीता मां का रोल निभाने जा रही हैं.

एक अन्य पोस्ट में लिखा गया- नितेश तिवारी ने आखिर क्या सोचकर साई पल्लवी को सीता मां के रोल में कास्ट किया, जब वो सही हिंदी भी नहीं बोल पातीं? हालांकि कई लोगों ने साई पल्लवी का बचाव भी किया. एक यूजर ने लिखा- पहले भी कटरीना और जैकलीन जैसी - एक्ट्रेसेस फिल्मों में डबिंग का सहारा ले चुकी हैं. वहीं कुछ और ने कहा कि- क्या ये पहली बार हो रहा है? एक्टर्स डायलॉग्स को फोनेटिक तरीके से याद करते हैं. जरूरी नहीं कि उन्हें हर शब्द का मतलब पता हो. ठीक वैसे ही जैसे कई सिंगर्स अलग-अलग भाषाओं में गाने गाते हैं.

साई ने खुद माना- खराब है हिंदी

साई पल्लवी ने खुद भी पहले इस मुद्दे पर बात की थी. एक्ट्रेस ने अपनी खराब हिंदी के लिए माफी तक मांगी थी. उन्होंने माना था कि शुरुआत में उन्हें हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर काफी झिझक थी. उन्होंने कहा था- मुझे नहीं लगता था कि मैं इसके लिए बनी हूं. कई बार लगा कि शायद मैं इस रोल के लिए सही नहीं हूं. मुझे लगता था कि इस किरदार के लिए किसी नए चेहरे को लेना चाहिए था, जिसमें थोड़ा ज्यादा फ्लैम्बॉयंस हो.

Advertisement

फिलहाल रामायण इंडियन सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर- भगवान राम, यश- रावण, सनी देओल- हनुमान और रवि दुबे- लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement