scorecardresearch
 

रामायण में राम बने रणबीर कपूर, ट्रोलिंग के बाद मिला 'लक्ष्मण' का साथ, बोले- वो बहुत कमिटेड हैं

रामायण की पहली झलक सामने आने के बाद, रणबीर कपूर पर काफी सवाल उठाए गए. लोगों को उनमें भगवान राम जैसा तेज और शांति नहीं नजर आई. अब फिल्म में लक्ष्मण बने रवि दुबे ने रणबीर की एक्टिंग पर बात की है.

Advertisement
X
रणबीर के राम बनने पर बोले रवि दुबे (Photo: Screengrab/Instagram @ravidubey2312)
रणबीर के राम बनने पर बोले रवि दुबे (Photo: Screengrab/Instagram @ravidubey2312)

बॉलीवुड में एक बार फिर रामायण की एपिक कहानी दिखाई जाने वाली है. इसे दंगल फिल्म बनाने वाले नितेश तिवारी बना रहे हैं. रामायण में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारे मौजूद हैं. भगवान राम की भूमिका में हमें रणबीर कपूर, तो रावण के रोल में यश दिखने वाले हैं. इस फिल्म को करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जा रहा है. 

अप्रैल 2026 की शुरुआत में रामायण फिल्म की पहली झलक सामने आई थी, जिसने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. भगवान राम के रोल में रणबीर दिखे, जो काफी अनोखा एक्सपीरियंस रहा. जहां कई लोगों ने एक्टर के लुक को सराहा, तो दूसरी तरफ उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा. 

रणबीर कपूर ने किया ट्रोलिंग का सामना

रामायण के फर्स्ट ग्लिंप्स को देख लोगों का मानना रहा कि रणबीर भगवान राम के रोल में थोड़े कम जंच रहे हैं. उनके चेहरे पर वो तेज और चमक नहीं थी, जो उन्हें सालों पहले राम बने एक्टर अरुण गोविल के चेहरे पर दिखी. फिल्म को लेकर लोगों के मन में थोड़ी टेंशन बढ़ रही है. उन्हें डर है कि कहीं ये फिल्म भी प्रभास की आदीपुरुष जैसी ना बन जाए. 

अब इन सभी सवालों और चिंताओं के बीच रामायण में लक्ष्मण बने रवि दुबे का बयान सामने आ रहा है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, एक्टर ने रणबीर की तारीफ की है. उन्होंने उनके साथ शूटिंग करने का अपना अनुभव साझा किया है. रवि का कहना है, 'शूटिंग के दौरान रणबीर बहुत शांत और फोकस्ड रहते थे. उनका औरा बहुत शानदार है. वो चुपचाप रहते हैं, सॉफ्ट तरीके से काम करते हैं और उसमें पूरी तरह लगे रहते हैं. उनमें बहुत मुलायम और अच्छी एनर्जी होती है. जो भी उनसे मिलता है, उसे ये एनर्जी जरूर महसूस होती है.'

Advertisement

इस अनोखी रामायण के लिए नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक शानदार कास्ट को खड़ा किया है. जहां रणबीर राम, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. वहीं सनी देओल हनुमान, तो साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगे.

इनके अलावा काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, और मोहित रैना भी अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे. ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement