बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने फाइनली शादी कर ली है. 11 मार्च को उन्होंने क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर के बांद्रा स्थित घर में प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्ट्रार वेडिंग की. इस दौरान उनके सभी करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे. सेरेमनी की इनसाइड फोटो-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. कृतिका और गौरव शादी के दौरान एक-दूसरे संग रोमांटिक होते भी नजर आए हैं.
गौरव-कृतिका की सिंपल वेडिंग
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की ड्रीमी वेडिंग फोटोज सामने आईं, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत दिखे. कपल इस दौरान काफी कोजी होता हुआ भी नजर आया. उनकी केमिस्ट्री सेरेमनी के दौरान साफ झलक रही थी. इसी बीच कृतिका और गौरव को अपने सभी गेस्ट्स के सामने लिप-लॉक करते हुए भी देखा गया. उनकी वेडिंग सेलेब्रिटी फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने कवर की, जिसे देख हर किसी का दिल खुश हुआ.
गौरव और कृतिका की शादी के कई इनसाइड वीडियोज और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. उनमें से एक कपल की एंट्री का वीडियो है, जिसमें हम भारत के पूर्व क्रिकेटर्स युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान को देख सकते हैं. उनके साथ-साथ फरहान अख्तर भी झूम रहे हैं.
वीडियो में गौरव और कृतिका अंग्रेजी गाने पर एंट्री ले रहे हैं, जिसे वहां मौजूद मलाइका अरोड़ा भी कैप्चर कर रही हैं. अपनी एंट्री के दौरान कपल भी खुशी से नाचता हुआ नजर आ रहा है. फैंस को ये मोमेंट काफी पसंद आया है. इसके अलावा सोहा अली खान ने भी कृतिका की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो और कृतिका की सभी दोस्त एक जैसी साड़ी में नजर आई हैं.
गौरव कपूर और कृतिका कामरा ने कुछ वक्त की डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया. कपल इस प्राइवेट सेरेमनी के बाद एक ग्रैंड सेलिब्रेशन भी करेंगे जिसमें बॉलीवुड, टीवी और क्रिकेट की दुनिया से और भी सितारों को देखा जाएगा. ये सेलिब्रेशन 12 मार्च को मुंबई में ही होगा.
बात करें कृतिका कामरा के वर्क फ्रंट की, तो उन्हें हाल ही में 'द ग्रेट शमशुद्दीन फैमिली' फिल्म में देखा गया था, जो जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. इससे पहले वो नेटफ्लिक्स सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' में भी दिख चुकी हैं.