scorecardresearch
 

ZEE5 पर सस्पेंस-खौफ का महाडोज, करिश्मा कपूर की कड़क पुलिसगिरी उड़ा देगी नींद

आपके वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भरने के लिए हम आ गए हैं. हम आपके लिए जी5 की कुछ शानदार फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके वीकेंड को मजेदार बना देंगी.

Advertisement
X
जी5 पर छाईं ये फिल्में और वेब सीरीज (Photo: IMDb)
जी5 पर छाईं ये फिल्में और वेब सीरीज (Photo: IMDb)

क्या देखें और क्या नहीं? ये सोचकर परेशान हैं, तो सीधे जी5 (ZEE5) का रुख करिए. इस बार ओटीटी का पारा बढ़ाने करिश्मा कपूर की डार्क-सस्पेंस से भरी कड़क पुलिसगिरी सीरीज आई है. इतना ही नहीं, ममूटी-मोहनलाल का तगड़ा पॉलिटिकल थ्रिलर और रोंगटे खड़े कर देने वाला हॉरर भी लिस्ट में तैयार है. तो चलिए, पॉपकॉर्न उठाइए और बिना टाइम वेस्ट करे देखिए ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज. 

ब्राउन (Brown)
 
यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है. इसमें पुलिस डिटेक्टिव रीता ब्राउन एक रईस परिवार की लड़की के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच करती है. रीता खुद शराब की लत और गहरे पर्सनल ट्रॉमा से जूझ रही है. केस की गहराई में जाने पर उसका सामना शहर के करप्शन और छिपे हुए काले सच से होता है. करिश्मा कपूर ने ग्लैमर छोड़कर एक थकी हुई परेशान और संजीदा पुलिस अफसर का बेहद दमदार रोल प्ले किया है. 

कास्ट: करिश्मा कपूर,  सूर्या शर्मा, सोनी राजदान, जिश्शू सेनगुप्ता, हेलेन

 

पैट्रियट (Patriot)
यह एक पॉलिटिकल जासूसी और साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी नागरिकों पर अवैध तरीके से नजर रखने वाली एक खतरनाक सर्विलांस टेक्नोलॉजी और उसके पीछे के बड़े राजनीतिक स्कैम के इर्द-गिर्द घूमती है. डिफेंस रिसर्च विंग के पूर्व अधिकारी और एक रिटायर्ड कर्नल मिलकर इस बड़े इंटरनेशनल सिस्टम और साजिश का पर्दाफाश करते हैं. 

Advertisement

मलयालम सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स ममूटी और मोहनलाल को लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन पर देखना सबसे बड़ी वजह है. इसके साथ ही फहद फाजिल का ग्रे शेड किरदार और महेश नारायणन का बेहतरीन निर्देशन फिल्म को काफी थ्रिलिंग बनाता है.

कास्ट: ममूटी, मोहनलाल, फहद फाजिल, कुंचाको बोबन और नयनतारा.

IMDb रेटिंग: 6.5/10 

 

केडी: द डेविल (KD: The Devil)
यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसकी कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को एक अजीब और पेचीदा स्थिति में पाता है. सीरीज में सस्पेंस, क्राइम और मानवीय रिश्तों के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया है, जहां मुख्य किरदार को अपनी पहचान और वजूद को बचाने के लिए सिस्टम से लड़ना पड़ता है.

अगर आपको दमदार डायलॉग, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर रीजनल सिनेमा पसंद है, तो यह सीरीज आपको अंत तक बांधकर रखेगी. संजय दत्त का स्वैग इसमें देखने लायक है.

कास्ट: ध्रुव सरजा, वी रविचंद्रन, और संजय दत्त

IMDb रेटिंग: 7.7/10 

 

मिसेज अंडरकवर (Mrs. Undercover)
यह एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है. दुर्गा नाम की एक पूर्व एलीट अंडरकवर एजेंट पिछले 10 सालों से कोलकाता में एक साधारण मिडिल क्लास हाउसवाइफ बनकर रह रही है. अचानक उसे स्पेशल फोर्सेज द्वारा एक खतरनाक सीरियल किलर 'कॉमन मैन' को पकड़ने के लिए वापस बुलाया जाता है, जो स्वतंत्र और कामकाजी महिलाओं को निशाना बना रहा है. दुर्गा को घर के काम और जासूसी के बीच संतुलन बनाना पड़ता है.

Advertisement

राधिका आप्टे की कॉमिक टाइमिंग और एक घरेलू महिला का अचानक बंदूक उठाकर एक्शन मोड में आना काफी मजेदार है. सुमीत व्यास ने एक सीधे दिखने वाले साइको किलर का रोल अच्छे से निभाया है. यह एक हल्की-फुल्की टाइमपास फिल्म है.

कास्ट: राधिका आप्टे, सुमीत व्यास और राजेश शर्मा.

IMDb रेटिंग: 5.6/10 

 

अंधार माया (Andhar Maya) 

यह एक मराठी भाषा की हॉरर मिस्ट्री और सस्पेंस वेब सीरीज है. कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो अपने पुराने पुश्तैनी घर में वापस रहने के लिए आता है. वहां कदम रखते ही उनके साथ अजीब, डरावनी और पैरानॉर्मल घटनाएं घटने लगती हैं. धीरे-धीरे परिवार को समझ आता है कि इस घर में अतीत के कुछ बहुत गहरे और खौफनाक राज दफन हैं.

इसका स्क्रीनप्ले और डरावने विजुअल्स काफी अच्छे हैं. अगर आपको प्योर हॉरर और सस्पेंस देखना पसंद है, तो भीमराव मुड़े के निर्देशन में बनी यह सीरीज आपको काफी पसंद आएगी.

 

कास्ट: शुभंकर तावड़े, ऋतुजा बागवे, स्वप्नाली पाटिल और किशोर कदम

IMDb रेटिंग: 6.6/10

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement