scorecardresearch
 

करीना कपूर खान ने शेयर की पहली फैमिली फोटो, सैफ और तैमूर नन्हे मेहमान संग खेलते आए नजर

'लाल सिंह चड्ढा' फेम एक्ट्रेस ने फरवरी के महीने में दूसरे बेटे को जन्म दिया था. इस बार करीना ने बेटे की फोटो तो शेयर की है, लेकिन उनके चेहरे पर एक इमोजी बना दी है. चेहरे को छिपा दिया है.

Advertisement
X
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में सैफ अली खान और तैमूर नन्हे मेहमान संग खेलते नजर आ रहे हैं, करीना की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने बताया है कि आखिर वह अपना लॉकडाउन कैसे बिता रही हैं. 

'लाल सिंह चड्ढा' एक्ट्रेस ने फरवरी के महीने में दूसरे बेटे को जन्म दिया था. इस बार करीना ने बेटे की फोटो तो शेयर की है, लेकिन उनके चेहरे पर एक इमोजी बना दी है. चेहरे को छिपा दिया है. सैफ अली खान का नन्हे मेहमान ने हाथ पकड़ा हुआ है. वहीं, तैमूर अपने छोटे भाई को प्यार से देख रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

करीना ने लिखा यह कैप्शन
करीना कपूर खान ने जो फोटो शेयर की है, उसके कैप्शन में उन्होंने वीकेंड प्लान बताया है. करीना लिखती हैं, "मेरा वीकेंड कुछ ऐसा दिखता है, आपको लोग किस तरह वीकेंड सेलिब्रेट करने वाले हैं मुझे बताइए?" तैमूर के समय में करीना और सैफ दोनों ने ही मीडिया के सामने बेबी का चेहरा रिवील कर दिया था, लेकिन इस बार इन्होंने दूसरे बेबी की प्राइवेसी को सख्त तौर पर बनाए रखा है. इसके साथ ही इन्होंने दूसरे बेबी के नाम की भी घोषणा नहीं की है.

Advertisement

'मदर्स डे 2021' के मौके पर भी करीना कपूर खान ने नन्हे मेहमान संग एक फोटो शेयर की थी, लेकिन इसमें भी उन्होंने चेहरे को छिपाया हुआ था. हालांकि, कुछ हफ्तों पहले करीना के पिता रणधीर कपूर ने दूसरे बेबी की गलती से फोटो अपलोड कर दी थी, लेकिन बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. 

 

Advertisement
Advertisement